ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में कोरोना की आशंका के बीच नवजात की मौत, पॉपुलर हॉस्पिटल में हुआ था जन्म

PATNA : पटना के पॉपुलर हॉस्पिटल में जन्म लेने वाले नवजात की मौत हो गई है। पॉपुलर हॉस्पिटल को सील किए जाने के पहले इस बच्चे को इलाज के लिए एनएमसीएच के न्यूनेटल इंसेंटिव केयर यू

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना के पॉपुलर हॉस्पिटल में जन्म लेने वाले नवजात की मौत हो गई है। पॉपुलर हॉस्पिटल को सील किए जाने के पहले इस बच्चे को इलाज के लिए एनएमसीएच के न्यूनेटल इंसेंटिव केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था लेकिन शुक्रवार को इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। पॉपुलर हॉस्पिटल पटना का वही निजी अस्पताल है जहां राघोपुर के कोरोना मरीज का इलाज हुआ था। बाद में प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो पूरे हॉस्पिटल को सील कर दिया गया।


पॉपुलर हॉस्पिटल में गुरुवार को जब जिला प्रशासन की टीम पहुंची थी तब वहां एक नवजात बीमार मिला था। एक महिला ने 13 अप्रैल को पॉपुलर हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म दिया था लेकिन जन्म के बाद से ही बच्चे की तबीयत बिगड़ी हुई थी। प्रशासन ने गुरुवार की शाम इस बच्चे को कोरोना का संदिग्ध मानते हुए एनएमसीएच नीकू वार्ड में भर्ती कराया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। 


एनएमसीएच के विभागाध्यक्ष ने बताया कि जिस बच्चे की मौत हुई है वह जन्म के बाद तुरंत रोया नहीं था। उसके फेफड़े में संक्रमण था और भी कई तरह के कॉम्प्लिकेशन पाए गए थे। नवजात का सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजा गया है और अब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिस बच्चे की मौत हुई उसके मां पिता गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं।

टैग्स