ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना के नए इलाकों में संक्रमण से डरे लोग, दीघा और चांदमारी में बैरिकेडिंग

PATNA : राजधानी पटना के नए इलाकों में कोरोना संक्रमण का मामला मिलने के बाद वह लोग डरे हुए हैं। पटना के जिन इलाकों में नए मरीज पाए गए हैं वहां जिला प्रशासन की तरफ से बैरिकेडिंग

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के नए इलाकों में कोरोना संक्रमण का मामला मिलने के बाद वह लोग डरे हुए हैं। पटना के जिन इलाकों में नए मरीज पाए गए हैं वहां जिला प्रशासन की तरफ से बैरिकेडिंग की गई है। पटना के दीघा इलाके में एक नए कोरोना मरीज की पुष्टि होने के बाद उस पूरे इलाके को घेर दिया गया है जहां सीवान का रहने वाला मरीज रहता था। 


बुधवार को दीघा इलाके के रहने वाले 25 साल के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में इस युवक को भर्ती कराया गया था। युवक को सर्दी-खांसी और बुखार के साथ-साथ सांस लेने में परेशानी थी। बुधवार को उसकी रिपोर्ट आते ही दीघा के उस इलाके की बैरिकेडिंग कर दी गई जहां युवक रहता था। इसके पहले दीघा इलाके में संक्रमण के और भी मामले आ चुके हैं। 10 दिन पहले दीघा की एक युवती भी पॉजिटिव पाई गई थी। वह दिल्ली से पटना आई थी फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। दीघा इलाके से तीसरे मरीज की पुष्टि हुई है। 


उधर चांदमारी रोड में एक महिला के पॉजिटिव पाए जाने के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। बुधवार को चांदमारी के रोड नंबर 5 स्थित मंदिर गली की बैरिकेडिंग जिला प्रशासन ने कर दी। इस गली के लोगों के घर से बाहर निकलने पर फ़िलहाल रोक लगा दी गई है। जो महिला को कोरोना पॉजिटिव पाई गई है वह गॉल ब्लैडर में स्टोन का इलाज कराने पटना आई थी।

टैग्स