ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पटना के लोहानीपुर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक कबाड़खाने में भीषण आग लग गई है. इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है. आग पर काबू पाने के लिए दमकल

पटना के लोहानीपुर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां
First Bihar
1 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक कबाड़खाने में भीषण आग लग गई है. इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां बुलाई गई हैं. फायर ब्रिगेड के कर्मी आग को बुझाने में जुटे हुए हैं. 


घटना राजधानी पटना के कदमकुआं थाना इलाके की है. जहां लोहानीपुर इलाके में भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि एक कबाड़खाने में आग लगी है. जिसे बुझाने की कोशिश की जा रही है. हालांकि आग कैसे लगी है, अभी इसका पता नहीं चल पाया है.


आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची हैं. स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड के कर्मी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं.