ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

पटना के खेमनीचक इलाका सील, कोरोना पॉजिटिव युवक सैलून से लेकर अस्पताल तक घूमा

PATNA : मई महीने में कोरोना संक्रमण के 2 नए मामले पहली बार सामने आने के बाद पटना एक बार फिर से संवेदनशील हो गया है। पटना में बुधवार को दो नए मरीज सामने आए हैं जिनमें एक IGIMS

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : मई महीने में कोरोना संक्रमण के 2 नए मामले पहली बार सामने आने के बाद पटना एक बार फिर से संवेदनशील हो गया है। पटना में बुधवार को दो नए मरीज सामने आए हैं जिनमें एक IGIMS और दूसरा खेमनीचक इलाके से है। खेमनीचक के शिवनगर के रहने वाले एक युवक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह युवक एक किस तरह संक्रमित हुआ इसकी ट्रैवेल हिस्ट्री से लेकर अधिक जानकारियां जुटाई जा रही हैं। 


खेमनीचक इलाके में कोरोना का नया मरीज मिलने के बाद शिवनगर स्थित रोड नंबर 3 को सील कर दिया गया है। जिला प्रशासन की टीम ने युवक के कोरोना पॉजिटिव निकलते यहां पहुंचकर बैरिकेडिंग कर दी। पटना के डीएम कुमार रवि ने कहा है कि कोरोना पाए जाने वाले मार्ग को कंटेनमेंट जोन और बाकी इलाके को बफर जोन बनाने का निर्देश दिया गया है। इस पूरे इलाके में बाहरी लोगों के प्रवेश पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक के परिवार के अन्य 6 सदस्यों की जांच कराई जा रही है। इस नए इलाके में कोरोना की चैन को ट्रेस किया जा रहा है। 


खेमनीचक के जिस युवक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है वह सैलून से लेकर कई अस्पतालों तक घूमता रहा है। हफ्ते भर पहले वह नाई की दुकान में गया था और उसमें सेविंग कराई थी। यह युवक मछुआ टोली की दुरूखी गली स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में काम करता है। बताया जा रहा है कि इस युवक को तकरीबन 10 दिनों से फीवर आ रहा था और वह मोहल्ले की ही केमिस्ट से दवा लेकर लगातार खा रहा था। लेकिन जैसे ही दवा का असर खत्म होता था उसे पुनः फीवर आ जा रहा था। इस दौरान वह बाईपास के मेट्रो हॉस्पिटल और मेडिका अस्पताल में भी अपना इलाज कराने गया था लेकिन कहीं राहत नहीं मिली तो मंगलवार की सुबह वह पीएमसीएच इलाज कराने पहुंचा। पीएमसीएच से उसे इलाज के लिए एनएमसीएच भेजा गया जहां उसका सैंपल लिया गया

टैग्स