ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना के खाजपुरा इलाके में तैनात मजिस्ट्रेट की मौत से हड़कंप, जूनियर इंजीनियर की मौत रहस्यमय

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका खाजपुरा इलाका लगातार सकते में है। जिला प्रशासन ने इस पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है। इस इलाके से पहले मरीज के मिलने के बा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका खाजपुरा इलाका लगातार सकते में है। जिला प्रशासन ने इस पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है। इस इलाके से पहले मरीज के मिलने के बाद से ही यहां पुलिस बल के साथ-साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी लेकिन जिस मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई उसकी मौत हो गई है। 


खाजपुरा में तैनात मजिस्ट्रेट जूनियर इंजीनियर थे और उनकी मौत किन वजह से हुई यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन मजिस्ट्रेट की मौत की खबर के बाद पूर्व प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन की तरफ से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। आपको बता दें कि मजिस्ट्रेट की तैनाती खाजपुरा इलाके में उस जगह पर की गई थी जहां बैरिकेडिंग लगाए गए हैं। अचानक से मजिस्ट्रेट जब ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो छानबीन शुरू की गई। 


मजिस्ट्रेट के मौत के बारे में जिला कंट्रोल रूम को उनके विभाग की तरफ से जानकारी दी गई हालांकि अभी तक विस्तृत जानकारी का इंतजार है। जिला प्रशासन की तरफ से इस इलाके में नए मजिस्ट्रेट को तैनात कर दिया गया है।

टैग्स