ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में थानेदार के घर और ऑफिस में छापेमारी, थानाध्यक्ष के कई ठिकानों पर तलाशी जारी

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना के जक्कनपुर थानाध्यक्ष कमलेश प्रसाद शर्मा के कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी चल रही है. आय से अधिक धन अर्जित करने क

पटना में थानेदार के घर और ऑफिस में छापेमारी, थानाध्यक्ष के कई ठिकानों पर तलाशी जारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना के जक्कनपुर थानाध्यक्ष कमलेश प्रसाद शर्मा के कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी चल रही है. आय से अधिक धन अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम कार्रवाई कर रही है. एकसाथ थानाध्यक्ष के कई ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है.


जक्कनपुर थानाध्यक्ष कमलेश प्रसाद शर्मा के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई ने काण्ड संख्या - 22/2021 दर्ज किया है.  भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम, 1988 की धारा 13 (2) और पठित धारा 13 (1) (b) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. आपको बता दें कि मूल रूप से सारण जिले के मकेर के रहने वाले  स्व० गणेश शर्मा के बेटे कमलेश प्रसाद शर्मा पटना जिला पुलिस बल में जक्कनपुर थानाध्यक्ष के पद पर तैनात हैं.


इंस्पेक्टर कमलेश प्रसाद शर्मा फिलहाल पटना में आरा गार्डन स्थित श्रेया अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 104 में अपने परिवार के साथ रहते हैं. कोर्ट से सर्च वारंट लेने के बाद थानेदार कमलेश प्रसाद शर्मा के पटना स्थित घर, ऑफिस और सारण के मेकर स्थित पैतृक आवास पर एकसाथ ईओयू की टीम छापेमारी कर रही है.