ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना के इन इलाकों में दो दिन गुल रहेगी बिजली, 3 घंटे के लिए होगा पॉवर कट

PATNA : पटना में करबिगहिया से सटे तीन इलाकों में दो दिन तीन घंटे तक बिजली गुल रहेगी. बिजली विभाग के अनुसार 9 और 10 दिसंबर को सुबह

पटना के इन इलाकों में दो दिन गुल रहेगी बिजली, 3 घंटे के लिए होगा पॉवर कट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में करबिगहिया से सटे तीन इलाकों में दो दिन तीन घंटे तक बिजली गुल रहेगी. बिजली विभाग के अनुसार 9 और 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पावर ग्रिड क्वार्टर करबिगहिया, न्यू करबिगहिया, इंग्लिशगंज में पॉवर कट रहेगा. इन क्षेत्रों में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया गया है. 


बताया जा रहा है कि 9 और 10 दिसंबर को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम 33 KVA लाइन के केबल राइजिंग का काम होगा. इस कारण बिजली की कटौती की जाएगी और बिजली सप्लाई करने वाले आधा दर्जन ट्रांसफार्मर बंद कर दिए जाएंगे. इस वजह से बिजली की कटौती की जाएगी. पटना जंक्शन के करबिगहिया से बस स्टैंड जाने वाले मार्ग के आस-पास की दुकानों पर इस कटौती का असर पड़ेगा. यहां कई दुकानें हैं जहां बिजली से ही काम होता है. इसमें फर्नीचर और लोहे के शटरिंग और बिल्डिंग की दुकानें हैं. 


इसके अलावा बस स्टैंड के आसपास स्थिति दुकानों पर भी बिजली कटौती का असर पड़ेगा. फिलहाल अभी बिजली विभाग ने दो दिनों की कटौती का शेड्यूल जारी किया है, अगर काम पूरा नहीं हुआ तो इसे बढ़ाने की भी बातें कही जा रही है.

टैग्स