ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

बिहार पुलिस की प्रेमलीला : होटल से पकड़े गये महिला और पुरूष पुलिसकर्मी, सिपाही पति ने प्रेमी पर किया रेप का मुकदमा

PATNA : पटना के राजीवनगर थाना क्षेत्र में आज पुलिस को अपने ही दो वर्दीधारियों की प्रेमलीला को उजागर करने के लिए छापेमारी करनी पड़ी. पुलिस ने जब होटल में छापेमारी की तो एक महिल

बिहार पुलिस की प्रेमलीला : होटल से पकड़े गये महिला और पुरूष पुलिसकर्मी, सिपाही पति ने प्रेमी पर किया रेप का मुकदमा
First Bihar
4 मिनट

PATNA : पटना के राजीवनगर थाना क्षेत्र में आज पुलिस को अपने ही दो वर्दीधारियों की प्रेमलीला को उजागर करने के लिए छापेमारी करनी पड़ी. पुलिस ने जब होटल में छापेमारी की तो एक महिला पुलिसकर्मी दूसरे सिपाही के साथ बंद कमरे में पकड़ी गयी. दिलचस्प बात ये है कि ये छापेमारी महिला पुलिसकर्मी के पति ने करायी. पति भी सिपाही ही है. शादीशुदा प्रेमिका के साथ होटल के बंद कमरे में पकड़े गये पुलिसकर्मी पर रेप का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.


पुलिसकर्मियों की प्रेमलीला
दरअसल राजीवनगर थाने में आज एक सिपाही पहुंचा और उसने खुद को एक महिला पुलिसकर्मी का पति बताया. उसने थाने में गुहार लगायी कि उसकी ब्याहता पत्नी को एक दूसरे सिपाही ने बहला-फुसला कर अपने वश में कर लिया है. दोनों राजीवनगर थाना क्षेत्र के एक होटल मे रह रहे हैं. मामला पुलिसकर्मियों का था तो राजीवनगर थाना हरकत में आया. जिस होटल में दोनों के रहने की बात कही जा रही थी वहां छापेमारी की गयी.


पुलिस ने जब होटल में छापेमारी की तो वर्दीधारियों का प्रेमी जोड़ा बंद कमरे में पाया गया. थाने के साथ साथ महिला के पति को देखकर दोनों के होश उड़ गये. राजीवनगर थाना पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया. होटल संचालक ने बताया कि दोनों होटल में रूके हुए थे और खुद के पति-पत्नी होने की जानकारी दी थी.


आशिक पर दर्ज हुआ रेप का मुकदमा
होटल से पकड़े गये प्रेमी जोड़े को राजीवनगर थाना लाया गया. वहां महिला सिपाही के पति ने अपनी पत्नी के आशिक पर रेप का मामला दर्ज करा दिया. पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के साथ काम करने वाले पुलिसकर्मी ने बहला फुसला कर उसे होटल में बुलाया और उसके साथ रेप किया है. राजीवनगर थाना पुलिस के मुताबिक पति के आवेदन के आधार पर होटल से पकड़े गये सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.


लंबे अर्से से था प्रेम संबंध
उधर थाने के सूत्रों से बताया कि प्रेमी जोड़े में लंबे समय से आशिकी चल रही थी. महिला सिपाही भोजपुर जिले की रहने वाली है. अभी उसकी ड्यूटी पटना में ही बिहार पुलिस के लिए चल रहे सिपाही बहाली में लगी हुई है. सिपाही पति की पोस्टिंग दूसरे जिले में है. जबकि, बलात्कार के आरोपी बन गये सिपाही राजीव कुमार की तैनाती सहरसा में है. राजीव और महिला सिपाही काफी पहले से एक-दूसरे जानते हैं. पुलिसकर्मी ऑफ द रिकार्ड ये भी स्वीकार कर रहे हैं दोनों में पहले से प्रेम संबंध था.


आज दोनों अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद होटल के कमरे में पहुंचे थे.  दूसरी तरफ सिपाही पति भी अचानक से पटना आ गया. उसने अपनी पत्नी को खोजा, पर वो नहीं मिली. इसके बाद जब उसे कुछ लिंक मिला तो तलाश करते हुए वो होटल पहुंचा. इसके बाद सारा मामला सामने आया। पति ने राजीव नगर थाना में FIR दर्ज कराई है.  राजीव पर आरोप लगाते हुए पति ने लिखा कि उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर वो होटल ले गया और वहीं उसका बलात्कार किया.  

टैग्स