ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना के DSP पर गंभीर आरोप, महिला ने की बदसलूकी की शिकायत

PATNA : पटना जिले में तैनात एक एसडीपीओ पर गंभीर आरोप लगे हैं। महिला ने एसडीपीओ पर बदतमीजी करने का आरोप लगाते हुए महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है। जिले के धनर

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : पटना जिले में तैनात एक एसडीपीओ पर गंभीर आरोप लगे हैं। महिला ने एसडीपीओ पर बदतमीजी करने का आरोप लगाते हुए महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है। 


जिले के धनरुआ के नदवा की रहने वाली महिला ने मसौढ़ी के एसडीपीओ सोनू राय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले 5 मई को देर रात एसडीपीओ भारी संख्या में पुलिस बल के साथ घर में घुस गये और पूरे परिवार को गंदी गालियां देने लगे। जबरन बांह पकड़कर एसडीपीओ ने गाड़ी में बैठा लिया इस दौरान उनके साथ कोई महिला सिपाही नहीं थी। इस दौरान एसडीपीओ पूरे परिवार को थाने ले गये और हाजत में बंद कर दिया इस दौरान सभी के साथ मारपीट की गयी। 


महिला ने कहा कि उसे भी हाजत से बाहर निकाल कर फिर एसडीपीओ ने पिटाई की। इस दौरान एसडीपीओ ने उसे थप्पड़ और लाठियों से पीटा। महिला ने कहा कि 6 मई को पूरे परिवार को छोड़ दिया गया। लेकिन इसके बाद भी पुलिस की ज्यादती का सिलसिला नहीं रूका।पुलिस एक बार फिर बिना किसी महिला जवान के 12 मई को और 23 मई की देर रात घर में घुस गयी और डरा-धमका कर चली गई। 


पीड़ित महिला ने न्याय के लिए महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणी मिश्रा से न्याय की गुहार लगायी है। महिला आयोग ने मामले में संज्ञान लेते हुए एसडीपीओ के खिलाफ महिला आयोग में केस दर्ज किया है और पटना एसएसपी को लेटर जारी कर एसडीपीओ को 19 जून को आयोग के दफ्तर में आने का निर्देश जारी किया है। 


दरअसल पटना के धनरूआ थाना में एक व्यक्ति को गोली मारने का केस दर्ज किया गया था जिसमें महिला के पति रोहित को आरोपित किया गया था। उसी की खोज में पुलिस महिला के घऱ पहुंची थी। बता दें कि महिला के पति का नाम सीधे तौर पर इस केस में सामने नहीं आया लेकिन जांच के क्रम में उसका नाम आया था। 



टैग्स