ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

पटना के दीघा में गंगा में पलटी नाव, 6 लोग लापता, 21 लोग थे सवार

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में रविवार की सुबह एक नाव गंगा नदी में पलट गई। इस नाव पर 21 लोग सवार थे। इनमें से 15 लोगों को स्थानीय गोताखोरों की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया

पटना के दीघा में गंगा में पलटी नाव, 6 लोग लापता, 21 लोग थे सवार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में रविवार की सुबह एक नाव गंगा नदी में पलट गई। इस नाव पर 21 लोग सवार थे। इनमें से 15 लोगों को स्थानीय गोताखोरों की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जबकि 6 लोग लापता है। उनकी तलाश जारी है। यह हादसा दीघा में दीघा पिलर नंबर 10 के पास हुआ। हादसे की सूचना एसडीआरएफ टीम को दे दी गई है।


जानकारी के अनुसार, यह नाव   के तरफ जा रही थी। इसी दौरान दीघा पिलर नंबर 10 और 15 के बीच नाव पूल से टकरा गई और इस टक्कर के बाद नाव अनियंत्रित होकर गंगा में समा गई। इस नाव में 21 लोग सवार थे। जिनमें से 11 लोगों को निकाल लिया गया है। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे। हालांकि, इस घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंच कर गंगा में समाये लोगों को ढूंढने में लग गई है। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि छठ पूजा के लिए घाट की सफाई किया जा रहा था , उसी दौरान यह नाव पुल के पिलर से टकराई। जिसके बाद देखते ही देखते  पूरी बोट नदी में समा गई। इसके बाद वहां के कुछ लोग अपनी नाव लेकर नदी में गए और डूब रहे लोगों को बांस और लाइफ जैकेट के सहारे बाहर निकाला।  हादसा सुबह साढ़े 7 बजे हुआ।


बताया जा रहा है यहां बालू का अवैध खनन चल रहा था। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। SDRF की टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गंगा का जलस्तर ज्यादा होने की वजह से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। जानकारी के अनुसार 12 से 13 लोग गंगा जल लेने के लिए नाव पर बैठे थे। इनको दूसरी नाव से स्थानीय लोगों की मदद से निकाल लिया गया है। बाकी कुछ लोग उसी नाव से बालू ले जा रहे थे। नाव जब पिलर से टकराई तो 7 से 8 लोग जो तैरना जानते थे वो खुद कूद भाग गए। पुलिस के डर से वो नदी के दूसरे तरफ भाग गए।