ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना के भिखना पहाड़ी में छात्रों ने किया हंगामा, उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

PATNA: पटना के भिखना पहाड़ी में छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित छात्रों को शांत कराने के लिए मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची। छात्र इतने आक्रोशित थे की पुलिस को देख पथ

पटना के भिखना पहाड़ी में छात्रों ने किया हंगामा, उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के भिखना पहाड़ी में छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित छात्रों को शांत कराने के लिए मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची। छात्र इतने आक्रोशित थे की पुलिस को देख पथराव करने लगे। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 


आक्रोशित छात्र सड़क पर बैठ गये और हंगामा करने लगे। जिससे यातायात बुरी तरह से बाधित हो गया। छात्रों को सड़क से हटाने की पुलिस ने पूरी कोशिश की लेकिन वे हटने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद वाटर कैनन के द्वारा पानी की बौछार की गयी लेकिन इसके बाद भी डटे रहे। छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ गया।


इस दौरान पुलिस ने कुछ छात्रों को पकड़ा है। बता दें कि भिखना पहाड़ी इलाके में बड़ी तादाद में छात्र किराए के मकान में रहते है जहां प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते हैं। आज छात्र सड़क पर उतर गये और हंगामा करने लगे। छात्रों के हंगामें के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। छात्र एनटीपीसी और रेलवे की परीक्षा में धांधली का आरोप लगा रहे थे और परीक्षाफल फिर से प्रकाशित करने की मांग कर रहे हैं।  

पटना के भिखना पहाड़ी में छात्रों ने किया हंगामा, उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज


पटना के भिखना पहाड़ी में छात्रों ने किया हंगामा, उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पटना के भिखना पहाड़ी में छात्रों ने किया हंगामा, उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

टैग्स