ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना के बेउर जेल में रेड, कुख्यात भवानी तिवारी के वार्ड से मोबाइल बरामद

PATNA: जेल प्रशासन ने आज यानी बुधवार की सुबह पटना के बेउर जेल में छापेमारी की। इस रेड के दौरान जेल प्रशासन को गोदावरी खंड2/14 मैं बंद कुख्यात अपराधी भवानी तिवारी के पास से एक मोबाइ

पटना के बेउर जेल में रेड, कुख्यात भवानी तिवारी के वार्ड से मोबाइल बरामद
First Bihar
2 मिनट

PATNA: जेल प्रशासन ने आज यानी बुधवार की सुबह पटना के बेउर जेल में छापेमारी की। इस रेड के दौरान जेल प्रशासन को गोदावरी खंड2/14 मैं बंद कुख्यात अपराधी भवानी तिवारी के पास से एक मोबाइल मिला है। मोबाइल बरामद होते ही जेल में हड़कंप मच गया। इसके बाद जेल प्रशासन ने भवानी तिवारी को जेल के सेल में बंद कर दिया।


बताया जा रहा है कि बेउर जेल के कैदी कदम कुआं चूड़ी बाजार के रहने वाले भवानी तिवारी ने जेल से एक व्यापारी से रंगदारी मांगी थी। जब जेल प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो वे बुधवार को जेल में छापेमारी शुरू कर दी। इसमें जेल प्रशासन ने भवानी तिवारी के पास से एक मोबाइल बरामद किया है। मोबाइल मिलते ही जेल प्रशासन ने पटना के बेउर थाने में भवानी तिवारी के खिलाफ एक और मामला दर्ज कराया है।


मिली जानकारी के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश का कुख्यात अपराधी भवानी तिवारी पिछले को पिछले कई महीनो से जेल में रखा गया है। जेल में ही भवानी ने बाहर में अपने गुड़गो को पाल रखा है। इन्हीं गुर्गों के बदौलत भवानी तिवारी जेल के बाहर व्यापारियों से रंगदारी मांगता है। भवानी ने कदम कुआं के एक व्यापारी से भी रंगदारी मांगी थी। 


व्यापारी ने कदम कुआं थाने में इसको लेकर FIR दर्ज कराई। कदम कुआं थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच जारी है। वहीं छापेमारी के दौरान भवानी तिवारी के पास से मोबाइल बरामद किया गया, जिसके बाद उसे सेल में बंद कर दिया। 

टैग्स