ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार के 5 जजों का इस्तीफा, पटना के तीन ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शामिल

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पांच जजों का इस्तीफा हो गया है. जिसमें पटना के तीन ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शामिल हैं. इनके अलावा सुपौल और गया के भी एक-एक

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पांच जजों का इस्तीफा हो गया है. जिसमें पटना के तीन ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शामिल हैं. इनके अलावा सुपौल और गया के भी एक-एक न्यायिक दंडाधिकारियों को भी सेवा से विमुक्त कर दिया गया है. 


बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पटना सिटी की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट खैरुन निशा, मसौढ़ी के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रतिक त्रिपाठी और न्यायिक दंडाधिकारी सिद्धार्थ शेखर सिंह को पद से विमुक्त कर दिया गया है. इसके साथ से ही गया के न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी जीशान मेहंदी और सुपौल के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पंकज कुमार पांडेय को भी सेवा से विमुक्त किया गया है. 


विभाग की ओर से जारी अधिसूचना को लेकर बताया जा रहा है कि हाई कोर्ट की ओर से जारी अनुशंसा के मुताबिक जजों की ओर से दिए गए सूचना और तीन माह के वेतनादि के बराबर नगद राशि जमा किये जाने तथा उनके विरुद्ध किसी बकाये की राशि मुश्त वसूली की शर्तों केअधीन दंडाधिकारियों को भी सेवा से विमुक्त किया गया.