ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

पटना के दो केंद्रों पर अब 24 घंटे वैक्सीनेशन की सुविधा, सातों दिन खुले रहेंगे वैक्सीनेशन सेंटर

PATNA: पटना के दो वैक्सीनेशन सेंटर पर सातों दिन और 24 घंटे वैक्सीनेशन का काम होगा। पाटलिपुत्र स्पोटर्स कॉम्पलेक्स और पाटलिपुत्र अशोक में आज से 24 घंटे टीकाकरण का काम होगा। इसे

पटना के दो केंद्रों पर अब 24 घंटे वैक्सीनेशन की सुविधा, सातों दिन खुले रहेंगे वैक्सीनेशन सेंटर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के दो वैक्सीनेशन सेंटर पर सातों दिन और 24 घंटे वैक्सीनेशन का काम होगा। पाटलिपुत्र स्पोटर्स कॉम्पलेक्स और पाटलिपुत्र अशोक में आज से 24 घंटे टीकाकरण का काम होगा। इसे लेकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली गयी है। अब किसी भी वक्त वैक्सीन लगवायी जा सकती है ये सेंटर सप्ताह में सातों दिन खुले रहेंगे। जहां तीन शीफ्ट में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गयी है। आज कोई भी व्यक्ति सीधे सेंटर पर आकर वैक्सीन लगा सकता है लेकिन कल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद स्लॉट बुक कराकर  किसी भी दिन वैक्सीनेशन लगायी जा सकती है।

पटना के पाटलिपुत्र  अशोक होटल और पाटलिपुत्र स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में दोनों आयु वर्ग 18 प्लस और 45 प्लस के लोगों को वैक्सीन लगायी जाएगी। यहां रोजाना 500 लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। आज से इसकी शुरुआत की जाएगी। इन दोनों सेंटरों पर कभी भी जाकर वैक्सीन लगायी जा सकती है। 24x7 के तर्ज पर दोनों सेंटर काम करेगा। ऐसे में वैक्सीनेशन के लिए अब लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।