ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

PATNA: बुद्धा कॉलोनी थाने के पास कट्टा लेकर घूम रहा युवक पुलिस को चकमा देकर फरार, पकड़ा गया दोस्त

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने के पास एक युवक देसी कट्टा लेकर पहुंचा और चेकिंग के दौरान हथियार फेंककर फरार हो गया। उसका दोस्त हिरासत में है, आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट में जा चुका है जेल।

Bihar
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक देसी कट्टा लेकर थाने के पास ही घूमता दिखा। उस वक्त पुलिस की टीम वाहन जांच अभियान चला रही थी। दारोगा ललन यादव की नजर अचानक एक युवक पर गई। उन्होंने देखा कि वह युवक रविवार की शाम में कमीज खोलकर थाने के पास से गुजर रहा है।


 दारोगा ने जब उसे रुकने के लिए कहा तो वह झटका देकर भागने लगा जब पुलिस ने उसका पीछा किया तब कट्टा और दो मोबाइल रोड पर फेंक कर वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एक कट्टा और दोनों मोबाइल को जब्त कर लिया। जो युवक पुलिस को चकमा देकर नौ दो ग्यारह हो गया उसकी पहचान पटना के राजेन्द्र घाट निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। 


पुलिस ने जब उसके आपराधिक इतिहास को खंगाला तो पता चला कि वो पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने उसकी मां से भी पूछताछ की। बताया जाता है कि प्रिंस के पिता पेशे से वकील हैं। प्रिंस के साथ मौजूद उसके दोस्त शिवम कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 


शिवम की मां रामरती देवी ने बताया कि घटना से पहले प्रिंस की मां ने उन्हें फोन कर कहा था कि, मेरा बेटा डिप्रेशन में है। किसी लड़की के चक्कर में या तो आत्महत्या कर लेगा, या फिर उस लड़की को ही मार देगा। ज़रा आकर समझा दो। शिवम अपनी मां की बात मानकर प्रिंस के घर गया था, लेकिन इसके बाद जो कुछ हुआ, इस बात की जानकारी शिवम को भी नहीं है। 


बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में लगी है। यह पता लगाने में लगी है कि पुलिस को चकमा देकर प्रिंस किस दिशा में भागा। वहीं, SDPO लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही, उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने यह दावा किया है कि फरार प्रिंस जल्द सलाखों के पीछे होगा।