ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

अजीब हो गया है पटना का मौसम, दिन में हल्की गर्मी के बाद रात को होने लगी बारिश

PATNA : कोरोना महामारी के बीच पटना का मौसम अजीब हो गया है। मई महीने में गर्मी का नामोनिशान गायब है और हर 2 से 3 दिन के अंतराल के बाद बारिश हो रही है। रविवार को दिन में राजधानी

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी के बीच पटना का मौसम अजीब हो गया है। मई महीने में गर्मी का नामोनिशान गायब है और हर 2 से 3 दिन के अंतराल के बाद बारिश हो रही है। रविवार को दिन में राजधानी के लोगों ने हल्की गर्मी महसूस की और अब रात के वक्त बारिश शुरू हो गई।


राजधानी पटना में रविवार की रात बारिश शुरू होने के साथ ही मौसम बिल्कुल बदल गया। मौसम में आए बदलाव बिल्कुल अजीबोगरीब है कुछ एक डेढ़ महीने में पारा एक दिन भी सामान्य से ऊपर नहीं पहुंचा है। पटना सहित बिहार के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से 6 डिग्री नीचे रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के लिए भी यह कौतूहल का विषय बना हुआ है। 


मौसम वैज्ञानिकों की राय में लॉकडाउन की वजह से प्रदूषण में आई कमी में मौसम का पूरा मिजाज ही बदल डाला है। जिस पटना में मानसून पहुंचने के बाद बादलों के बसेरे के लिए लोग तरसते थे उन शहरी इलाकों में अब बादल खूब बन रहे हैं और इसके लिए प्रदूषण का गिरता स्तर महत्वपूर्ण कारण माना जा रहा है।