ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना जंक्शन पर SSB के जवान और RPF के बीच जमकर हुई तू- तू- मैं - मैं, जानिए क्या है पूरा मामला

PATNA : पूर्व मध्य रेलवे के महत्वपूर्ण स्टेशनों में शामिल पटना जंक्शन में उसे समय अपरा - तफरी का माहौल बन गया जब SSB के जवान और RPF के जवानों के बीच नोंक - झोंक शुरू हो गई। इसके बा

पटना जंक्शन पर SSB के जवान और RPF के बीच जमकर हुई तू- तू- मैं - मैं, जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पूर्व मध्य रेलवे के महत्वपूर्ण स्टेशनों में शामिल पटना जंक्शन में उसे समय अपरा - तफरी का माहौल बन गया जब SSB के जवान और RPF के जवानों के बीच नोंक - झोंक शुरू हो गई। इसके बाद जब इस मामले की जानकारी बड़ी अधिकारी को लगी तो वह लोग पटना जंक्शन पहुंचे और अब मामले की जांच की जा रही है।


दरअसल, पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आज सुबह SSB जवानों की एक टीम ड्यूटी के लिए रवाना होने स्टेशन पहुंचे। वह लोग अपनी पूरी लाव लस्कर के साथ पहुंचे थे। उनके साथ बटालियन की गाड़ियां और तमाम चीज मौजूद थी और इसी गाड़ी को हटाने को लेकर उनकी RPF के जवानों के साथ जमकर कहासुनी हो गई। दोनों तरफ से माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। उसके बाद आरपीएफ के इंस्पेक्टर में आकर मोर्चा संभाला। इसके बावजूद SSB के जवान नोक झोक करने से पीछे नहीं हो रहे थे। हालांकि बाद में आला अधिकारियों को समझाने पर मामला शांत हुआ।


बताया जा रहा है कि, आज सुबह सुबह पटना जंक्शन चली छावनी में तब्दील हो गया जब यहां 10 गाड़ियों के साथ 500 पोस्ट  जवान पहुंचे। जिसको लेकर रेल यात्रियों में आवागमन की परेशानी होने लगी और इसी बात को लेकर आरपीएफ की टीम ने एसएससी की टीम को गाड़ी साइड हटाने के लिए बोला। किसी को लेकर दोनों के बीच जमकर कहा सुनी हो गई।


उधर, इस मामले को लेकर पटना जंक्शन के इंस्पेक्टर ने बताया कि - एसएसबी की कुछ कंपनी कहीं जा रही है। यह लोग इतनी गाड़ियां लेकर आ गया है कि बाहर से लेकर अंदर तक कोई भी सामान्य पैसेंजर स्टेशन के अंदर या बाहर नहीं हो सकता। ऐसे में मेरे द्वारा इनको यही कहा गया कि आप सुनियोजित तरीके से अपनी गाड़ियों को लगा लीजिए। लेकिन यह लोग मुझे सहयोग करने के बजाय बदतमीजी पर उतर गए। इन लोगों को सहयोग करना चाहिए ना की इस तरह का माहौल फैलाना चाहिए।