ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

पटना जंक्शन पर यात्रियों का हंगामा, ट्रेन कैंसिल होने से नाराज लोगों ने रेलवे ट्रैक को किया जाम

पटना जंक्शन पर सिंगरौली जाने वाली ट्रेन के कैंसिल होने की सूचना न मिलने से नाराज यात्रियों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। हंगामे के कारण करीब एक घंटे तक ट्रेन परिचालन बाधित रहा।

बिहार न्यूज
RPF और GRP ने स्थिति को संभाला
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना जंक्शन पर उस वक्त भारी बवाल हुआ जब सिंगरौली जाने वाली ट्रेन के कैंसिल होने के कई घंटे बाद तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिलने से यात्री भड़क उठे। गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। 


सैकड़ों लोग पटरी पर उतर आए और हंगामा करने लगे। जिसके कारण कई ट्रेनों का परिचालन करीब एक घंटे तक बाधित रहा। रेलवे ट्रैक से यात्रियों को हटाने के लिए आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। रेलवे पटरी पर हंगामा कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की गयी लेकिन लोग ट्रैक से हटने को तैयार नहीं थे। 


इस दौरान लगातार हॉर्न बजाने के बाद भी लोग हटने का नाम नहीं ले रहे थे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। जीआरपी और आरपीएफ ने काफी मशक्कत के बाद यात्रियों को ट्रैक से हटाया और उन्हें प्लेटफार्म पर जाने को कहा। जिसके बाद स्थिति पर सामान्य हुआ और ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया। 

पटना से सूरज की रिपोर्ट

टैग्स