ब्रेकिंग
बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म: RTI के तहत गरीब बच्चों का एडमिशन नहीं लिया तो होगा सख्त एक्शन, देना होगा इतना जुर्मानाज्यादा बच्चे जी के जंजाल! दो से अधिक बच्चा होने पर अयोग्य घोषित हुए वार्ड पार्षद, बिहार में चुनाव आयोग ने का बड़ा एक्शनपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारबिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म: RTI के तहत गरीब बच्चों का एडमिशन नहीं लिया तो होगा सख्त एक्शन, देना होगा इतना जुर्मानाज्यादा बच्चे जी के जंजाल! दो से अधिक बच्चा होने पर अयोग्य घोषित हुए वार्ड पार्षद, बिहार में चुनाव आयोग ने का बड़ा एक्शनपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तार

पटना : जाम की समस्या से मिलेगी राहत, मरीन ड्राइव पर 15 जुलाई से गायघाट तक फर्राटा भरेंगे वाहन

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शमिल मरीन ड्राइव या जेपी गंगापथ को लेकर एक जरूरी खबर सामने आयी है। अब इस सड़क मार्ग पर आगामी 15 जुलाई तक दीघा से गायघ

पटना : जाम की समस्या से मिलेगी राहत, मरीन ड्राइव पर 15 जुलाई से गायघाट तक फर्राटा भरेंगे वाहन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शमिल मरीन ड्राइव या जेपी गंगापथ को लेकर एक जरूरी खबर सामने आयी है। अब इस सड़क मार्ग पर आगामी 15 जुलाई तक दीघा से गायघाट तक वाहन फर्राटा भरेंगे। इसके चालू होने से गायघाट से दीघा आने-जाने में लोगों को लगभग 20 से 25 मिनट लगेंगे।  इसके साथ ही इस सड़क मार्ग के शुरू हो जाने से गांधी मैदान से गायघाट आने-जाने में अशोक राजपथ में होनेवाले जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। 


दरअसल, जेपी गंगापथ से गायघाट तक एलिवेटेड रोड तैयार करने में मात्र 75 मीटर का काम बचा है। गायघाट तक जेपी गंगापथ तैयार होने पर 12.5 किलोमीटर तक आने-जाने की सुविधा हो जायेगी। वर्तमान में  दीघा से पीएमसीएच तक 7.7 किलोमीटर में आने-जाने की सुविधा है। लेकिन, जुलाई से गाय घाट तक सुविधा शुरू होने से यह पथ की लंबाई 12.5 किलोमीटर होगी। 


बताया जा रहा है कि. जेपी गंगापथ से गायघाट में कनेक्टिविटी देने का काम जून माह में तैयार हो जायेगा। फाइनल टच देने का काम एक सप्ताह में पूरा होने पर दूसरे सप्ताह से वाहनों के लिए रास्ता खोल दिया जायेगा। इसको लेकर गायघाट तक सुपर स्ट्रक्चर का काम तेजी से चल रहा है। मात्र दो स्पैन, एक 50 मीटर व दूसरा स्पैन 25 मीटर की दूरी पर काम बचा है। यह काम लांचर के उतरने के बाद होगा। वहीं, जेपी गंगापथ से गायघाट की ओर उतरनेवाले रैंप का स्लैब जून माह तक तैयार हो जायेगा। इसके साथ ही इस रोड के जनवरी 2025 तक दीदारगंज तक चालू होने की संभावना है। 



इधर, गंगापथ से कृष्णा घाट होते अशोक राजपथ पर पहुंचने के लिए कनेक्टिविटी तैयार की जा रही है। दिसंबर तक एक पार्ट में कनेक्टिविटी बन जायेगी। इसके बाद दूसरा पार्ट बनेगा। गंगापथ से घाट की ओर आने के लिए अलग-अलग रास्ता तैयार होगा। इधर,जेपी गंगापथ में दीदारगंज के अंतिम छोर से पुराने एनएच 30 व फतुहा की ओर जानेवाली पुरानी सड़क के तिराहे तक कनेक्शन के लिए बननेवाली फोरलेन सड़क से अतिक्रमण हटाने के मामले में शुक्रवार को सुनवाई होगी। पटना सदर सीओ अधिकारियों व रैयतों के साथ मामले की सुनवाई करेंगे। जेपी गंगापथ से तिराहे के बीच की दूरी 750 मीटर है। वर्तमान में यह सड़क दो लेन की है। इसे फोरलेन बनाना है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें