ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

बिहार में अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: पटना में देर रात छापेमारी में 4 हाइवा ट्रक जब्त, 36 लाख का जुर्माना; CCA के तहत होगी कानूनी कार्रवाई

पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र में देर रात संयुक्त छापेमारी के दौरान अवैध सोन बालू खनन में शामिल चार हाइवा ट्रक जब्त किए गए। सभी वाहनों पर 36 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Patna News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: पटना डीम त्यागराजन एस.एम के निर्देश पर 13 दिसंबर 2025 की देर रात करीब 12:30 बजे पालीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महाबलीपुर नहर के पास अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया।


छापेमारी के दौरान महाबलीपुर सोन नदी से नहर के समीप अवैध रूप से सोन बालू का खनन एवं परिवहन करते हुए चार हाइवा ट्रक पकड़े गए। कार्रवाई के क्रम में सभी चारों वाहनों को जब्त कर लिया गया तथा संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध पालीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


डीएम त्यागराजन ने बताया कि जब्त किए गए सभी चार ट्रकों पर बिहार खनिज (रियायत, अवैध खनन निवारण, परिवहन एवं भंडारण) नियमावली, 2019 (संशोधित 2024) के तहत कुल 36 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही अवैध खनन में संलिप्त पाए गए लोगों के विरुद्ध अपराध नियंत्रण अधिनियम (सीसीए) के तहत भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध नियमित रूप से सघन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने तथा समय-समय पर विशेष अभियान (स्पेशल ड्राइव) संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।


उन्होंने अवैध माइनिंग और परिचालन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ड्रोन एवं हाई-टेक बोट जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर भी जोर दिया। साथ ही अवैध बालू उत्खनन में संलिप्त तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आसूचना (इनपुट) तंत्र को सुदृढ़ रखा जाए तथा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बालू माफिया, भू-माफिया, शराब माफिया, मद्य निषेध से जुड़े संगठित गिरोहों, गैरकानूनी आर्थिक गतिविधियों एवं अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सीसीए सहित कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता