ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

पटना : होटल से 300 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक स्टाफ गिरफ्तार

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन शराब की बड़े-बड़े खेप पकड़े जा रहे हैं. वहीं, जहरीली शराब पीने के कारण

पटना : होटल से 300 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक स्टाफ गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन शराब की बड़े-बड़े खेप पकड़े जा रहे हैं. वहीं, जहरीली शराब पीने के कारण लोगों की मौत भी हो रही है. ताजा मामला राजधानी पटना से सटे बिहटा की है, जहां देर रात पुलिस की छापेमारी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है. 


जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कनपा रोड स्थित शिवम लाइन होटल में छापेमारी की. इस दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. मौके से पुलिस ने एक होटलकर्मी को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने लगभग 300 लीटर मौके से शराब जब्त किया है, जिसकी कीमत 15 लाख से अधिक बताई जा रही है. गिरफ्तार होटलकर्मी से पुलिस पूछताछ का रही है. 


बिहटा थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कनपा रोड स्थित शिवम लाइन होटल में शराब बेचा जा रहा है. इसके बाद टीम गठित करके गुरुवार रात छापामारी की गई. इस दौरान भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड के अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. मौके से एक होटल कर्मी को भी गिरफ्तार किया गया है. वही अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

टैग्स