ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना : होटल सवेरा के मालिक के घर से लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस

PATNA : राजधानी पटना से एक मामला सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक होटल मालिक को दिनदहाड़े लूट लिया. घटना पत्रकार नगर थाने के प्रोफेसर कॉलोनी का बताया जा रहा है. सबेरा होटल के मालि

पटना : होटल सवेरा के मालिक के घर से लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक मामला सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक होटल मालिक को दिनदहाड़े लूट लिया. घटना पत्रकार नगर थाने के प्रोफेसर कॉलोनी का बताया जा रहा है. सबेरा होटल के मालिक सुशील कनोडिया के घर पर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.


जानकारी के मुताबिक, 2 बाइक पर 5 की संख्या में अपराधी सवार होकर आये थे. सभी अपराधी पिस्टल और देशी कट्टा से लैश थे. 3 अपराधियों ने गमछा और मास्क से अपने चेहरे को कवर कर रखा था. वहीं 2 अपराधी का चेहरा साफ दिख रहा था. गार्ड ने बताया कि अपराधी झांसा देकर बिजनेसमैन के घर में घुस गये. अपराधियों ने कहा कि सामान का पैसा लेने के लिए आये हैं, जिसके बाद वे घर के अंदर चले गये. अपराधियों ने घर में जाते ही मालिक समेत घर के सभी सदस्यों को एक रूम में बंद कर दिया. 


अपराधी 20 मिनट तक होरल मालिक के घर तांडव करते रहे. घर के अंदर से 50 हजार कैश, 4-5 किलो चांदी, सोने की एक चेन और 3 मोबाइल अपराधियों ने लूट लिया. पड़ोसियों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. बिजनसमैन सुशील कनोडिया ने मेन गेट से लेकर घर में सभी जगहों पर CCTV लगवा रखे हैं, जिसके जरिये पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. 

टैग्स