ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

पटना हाई कोर्ट में 23 मई से 20 जून तक गर्मी की छुट्टी

PATNA: पटना हाईकोर्ट प्रशासन ने गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी है। इसे लेकर नोटिस जारी की गयी है। पटना हाई कोर्ट में 23 मई से 20 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। पटना हाई कोर्ट प

पटना हाई कोर्ट में 23 मई से 20 जून तक गर्मी की छुट्टी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना हाईकोर्ट प्रशासन ने गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी है। इसे लेकर नोटिस जारी की गयी है। पटना हाई कोर्ट में 23 मई से 20 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। पटना हाई कोर्ट प्रशासन की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए वेकेशन बेंच गठित की गयी है। जरूरी मामलों की सुनवाई वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी। अवकाश के दौरान अधिवक्ता ई-फाइलिंग द्वारा केस दाखिल नहीं कर सकेंगे। हाई कोर्ट की वेकेशन बेंच में केवल जरूरी मामलों की मेंशनिंग हो सकेगी।


गर्मी की छुट्टी रद्द किए जाने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने मांग उठाई थी। एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए हाईकोर्ट प्रशासन से आग्रह भी किया गया था। उन्‍होंने यह मांग की थी कि कोरोना काल की वजह से बड़े पैमाने पर मुकदमें लंबित है। जिसे देखते हुए गर्मी की छुट्टी रद्द कर वर्चुअल मोड में ही सभी प्रकार के मुकदमों पर सुनवाई की जाए। आज पटना हाई कोर्ट प्रशासन ने गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी है। इसे लेकर नोटिस भी जारी की गयी है। पटना हाई कोर्ट में आगामी 23 मई से 20 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी।