ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना हाई कोर्ट को मिले 7 नए जज, HC में जजों की संख्या बढ़कर 35 हुई

PATNA: पटना हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति को लेकर केंद्रीय कानून मंत्रालय ने 7 जजों की बहाली को स्वीकृति दे दी है। बिहार न्यायिक सेवा कोटा से सात लोगों को पटना हाई कोर्ट का

पटना हाई कोर्ट को मिले 7 नए जज, HC  में जजों की संख्या बढ़कर 35 हुई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति को लेकर केंद्रीय कानून मंत्रालय ने 7 जजों की बहाली को  स्वीकृति दे दी है। बिहार न्यायिक सेवा कोटा से सात लोगों को पटना हाई कोर्ट का जज बनाया गया है। पटना हाई कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ने से वकील संघों में खुशी की लहर है। बताया जा रहा है कि जजों की संख्या बढ़ने से पटना हाई कोर्ट में अब रोजाना करीब साढ़े तीन हजार मामलों की सुनवाई हो सकेगी।


बिहार न्यायिक सेवा कोटा से जज बनाए गए सात लोगों शैलेंद्र सिंह, अरुण कुमार झा, जितेंद्र कुमार, आलोक कुमार पांडेय, सुनील दत्ता, चंद्र प्रकाश सिंह और चंद्रशेखर झा शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट की कालेजियम ने बीते 4 मई को सात न्यायिक अधिकारियों को पटना हाई कोर्ट में जज के रूप में नियुक्त करने की अनुशंसा की थी।


इधर, आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के जज जस्टिस ए. अमानुल्लाह की ट्रांसफर पटना हाई कोर्ट में हो गया है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। ऐसे में अब सात जजों की नियुक्ति के बाद पटना हाई कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 35 हो जाएगी। पटना हाई कोर्ट में जजों के स्वीकृत पद 53 है। फिलहाल पटना हाई कोर्ट में 27 जज हैं।

टैग्स