ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

पटना हाईकोर्ट के जज को उड़ीसा उच्च न्यायालय का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने भेजा प्रस्ताव

DELHI: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाई कोर्ट के जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह को चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को भेजे गये प्रस्ताव में जस्टिस

पटना हाईकोर्ट के जज को उड़ीसा उच्च न्यायालय का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने भेजा प्रस्ताव
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाई कोर्ट के जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह को चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को भेजे गये प्रस्ताव में जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह को उड़ीसा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की है. 


सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर डाले गये आधिकारिक प्रस्ताव में कहा गया है कि जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह ने पटना हाईकोर्ट के जज के रूप में अपने 11 वर्षों से अधिक के कार्यकाल के दौरान 1246 मामलों में फैसला सुनाया है. इनमें से 562 फैसले पिछले 5 वर्षों के दौरान सुनाये गये हैं. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इस तथ्य पर भी विचार किया है कि वर्तमान में पटना उच्च न्यायालय के कोई भी जस्टिस देश के किसी हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश नहीं हैं. 


ऐसे में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह की चीफ जस्टिस पद पर नियुक्ति के लिए फिट और उपयुक्त पाया. उसके बाद केंद्र सरकार से इसकी सिफारिश की गयी है. बता दें कि उड़ीसा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुभाशीष  तालापात्रा करीब एक महीने पहले इस साल 3 अक्टूबर को रिटायर हो गये थे. तब से उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद खाली है.


पटना हाईकोर्ट के जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह ने एलएलबी की डिग्री प्राप्त करने के बाद 1990 में एक वकील के रूप में काम करना शुरू किया था. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से एलएलबी की डिग्री हासिल की थी.  उन्हें सितंबर 2010 में वरीय अधिवक्ता के तौर पर नामित किया गया था. दिसंबर 2010 में उन्हें बिहार का अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था. उन्हें 5 अप्रैल, 2012 से पटना उच्च न्यायालय के जज के रूप में नियुक्त किया गया था. इस साल फरवरी में जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह को पटना उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी नियुक्त किया गया था. 


टैग्स