ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

राजधानी पटना में अतिक्रमण हटाने को विशेष अभियान... नेहरू पथ से गोला रोड का होगा चौड़ीकरण

राजधानी पटना के पश्चिमी इलाके को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए राज्य सरकार ने एक्शन प्लान तैयार किया है। नेहरू पथ को दीघा-एम्स पाटलि पथ से जोड़ा जाएगा। साथ ही, रूपसपुर नहर पथ का चौड़ीकरण किया जाएगा। दानापुर में नेहरू पथ से गोला रोड का चौड़ीकरण भी होगा।

राजधानी पटना में अतिक्रमण हटाने को विशेष अभियान... नेहरू पथ से गोला रोड का होगा चौड़ीकरण
Viveka Nand
2 मिनट

Patna News : राजधानी पटना के पश्चिमी इलाके को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए राज्य सरकार ने एक्शन प्लान तैयार किया है। योजना के अनुसार नेहरू पथ को दीघा-एम्स पाटलि पथ से जोड़ा जाएगा। साथ ही, नेहरू पथ के दोनों तरफ रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक भूमिगत नाले के साथ सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य किया जाएगा। दानापुर में नेहरू पथ से गोला रोड का चौड़ीकरण भी इसमें शामिल है। 

दरअसल, अतिक्रमण के कारण गोला रोड की सड़कें इतनी संकीर्ण हो गई हैं कि ऑफिस आवर में जाम से जूझना यहां के लोगों की नियति बन गई है। स्कूलों में छुट्टी के वक्त तो स्थिति और विकट हो जाती है। इसको लेकर आज से अतिक्रमण हटाओ अभियान भी शुरू कर दिया गया है। सरकार अपने एक्शन प्लान पर सख्ती से अमल करती है तो दानापुर-नेहरू पथ से गोला रोड तक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। सड़क  चौड़ीकरण से दानापुर और नेहरू पथ में लगने वाले जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। साथ ही, जेपी गंगा पथ का विस्तार कोइलवर से मोकामा तक होने से राजधानी के बाहर से आने वाले वाहनों के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा। 

इसको लेकर प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश पर राजधानी पटना में मंगलवार से अतिक्रमण हटाने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाया गया। इसके लिए डीएम व एसएसपी पे आठ टीम का गठन किया है। आयुक्त मयंक वरवड़े के निर्देश पर पटना नगर निगम के छह अंचलों.नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बांकीपुर, अजीमाबाद, पटना सिटी के साथ नगर परिषद फुलवारीशरीफ एवं दानापुर निजामत में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई का निर्देश आयुक्त ने दिया है।