ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

राजधानी पटना में LPG संकट: 300 रुपये KG गैस मिलने से छात्र परेशान, होटल बंद होने से घर लौटने को मजबूर

पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में एलपीजी गैस की कमी से छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 300 रुपये प्रति किलो तक गैस मिलने और सप्लाई बाधित होने से होटलों में खाना बनना बंद हो गया है, जिससे कई छात्र घर लौटने को मजबूर हो रहे हैं।

बिहार न्यूज
गैस की किल्लत से पटना में छात्र परेशान
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: इजरायल युद्ध के बीच एलपीजी गैस का संकट गहरा गया है। पटना में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर छात्रों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। सरकार का दावा है कि गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। लेकिन मुसल्लहपुर हाट में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों की स्थिति इस दावे से बिल्कुल अलग नजर आ रही है।


छात्रों का कहना है कि उन्हें गैस नहीं मिल रही है, जिसके कारण खुद खाना बनाना मुश्किल हो गया है। कई छात्रों के गैस सिलेंडर खत्म हो चुके हैं और नया सिलेंडर भरवाने पर भी गैस उपलब्ध नहीं हो रहा है। आरोप है कि सरकार का दावा गलत है। 


एक छात्र ने बताया कि पहले गैस 90 रुपये प्रति किलो मिलती थी, लेकिन कल 300 रुपये प्रति किलो तक मिल रही थी और आज तो वह भी उपलब्ध नहीं है। छात्रों का कहना है कि वे पढ़ाई करने आए हैं, राजनीति करने नहीं। होली के बाद लौटे तो गैस खत्म हो गई और अब उसे भरवाने में भारी परेशानी हो रही है।


छात्रों के अनुसार यह कोई अफवाह नहीं, बल्कि हकीकत है कि गैस नहीं मिल रही। कई छात्र ऐसे परिवारों से आते हैं जहां से उन्हें महीने में केवल 4 हजार रुपये खर्च के लिए मिलते हैं। ऐसे में 300 रुपये प्रति किलो गैस खरीदना उनके लिए बहुत मुश्किल हो गया है।


जमुई के रहने वाले विवेक ने बताया कि आज उनका गैस सिलेंडर खत्म हो गया। जब वह भरवाने गए तो पता चला कि गैस 300 रुपये प्रति किलो मिल रही है और इसके लिए लंबी लाइन में घंटों खड़ा होना पड़ रहा है।


स्थिति और भी गंभीर इसलिए हो गई है क्योंकि पटना में कॉमर्शियल गैस की सप्लाई भी प्रभावित हो गई है। इसके कारण होटलों और हॉस्टल में खाना बनना बंद हो गया है और छात्रों के सामने खाने की समस्या खड़ी हो गई है। कई जगह चाय की कीमत भी बढ़ा दी गई है।


छात्रों का कहना है कि बिना खाना खाए पढ़ाई करना बहुत मुश्किल हो रहा है। कई छात्र फिलहाल भूंजा, सत्तू और चूड़ा खाकर गुजारा कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो घर लौटने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचेगा।


टैग्स