ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

पटना में गांधी मैदान में रावण वध का आयोजन, भरत मिलाप में पुष्पक विमान की जगह हेलिकॉप्टर से उतरेंगे भगवान श्रीराम

पटना के गांधी मैदान में इस बार भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन होगा। 80 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया जाएगा। वृंदावन से आए कलाकारों का मंचन और हेलिकॉप्टर से उतरेंगे भगवान राम, जो खास आकर्षण का केंद्र होगा।

बिहार
रामलीला का भी होगा आयोजन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: इस बार पटना का दशहरा महोत्सव खास होने वाला है। गांधी मैदान में रावण दहन के साथ-साथ भव्य रामलीला का मंचन होगा। रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों को इको-फ्रेंडली पटाखों से दहन किया जाएगा। 5 लाख के पटाखों से तीनों पुतलों को दहन किया जाएगा। इस बार 80 फीट ऊंचा रावण का पुतला, 75 फीट ऊंचा मेघनाथ और 70 फीट ऊंचे कुंभकरण का पुतला बनाया जा रहा है। आगरा के कलाकार इन पुतलों को बनाने में लगे हैं। 


भरत मिलाप प्रसंग में पहली बार पुष्पक विमान की जगह हेलिकॉप्टर से भगवान राम गांधी मैदान में उतरेंगे। जब श्रीराम लंका विजय के बाद पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे थे, उसी तरह के दृश्य को यहां साकार करने की तैयारी है। रामलीला मंचन 12 दिनों तक होगा। इसके लिए गांधी मैदान में 100/200 वर्गफीट का जर्मन पंडाल बनाया जा रहा है, साथ ही खुले आसमान के नीचे बैठने की भी व्यवस्था होगी। गांधी मैदान में दशहरा महोत्सव पर करीब 35 लाख रूपये खर्च होगा। रामलीला की तैयारी पूरी कर ली गयी है। कल 22 सितंबर से रामलीला गांधी मैदान में शुरू होगा। जो 03 अक्टूबर तक चलेगा। 


वृंदावन से 35 कलाकारों की टीम रामलीला का मंचन करेगी। प्रतिदिन शाम 6 से 9 बजे तक प्रस्तुति होगी। गांधी मैदान के सभी 12 गेट दर्शकों के लिए खुले रहेंगे। हर गेट का नाम रामायण के पात्रों पर रखा जाएगा — जैसे राम द्वार, शबरी द्वार, केवट द्वार, भरत द्वार। गेट नंबर-1 मुख्य द्वार होगा, जिसका नाम अयोध्या रखा जाएगा।


गांधी मैदान में सीतामढ़ी के पुनौराधाम जानकी मंदिर का 10-12 फीट ऊंचा मॉडल स्थापित किया जाएगा। पूरे विधि-विधान से यहां माता सीता की पूजा होगी। इसके लिए मिथिला से पुजारी बुलाए गए हैं, जो 10 दिन तक पूजा कराएंगे। मंदिर मॉडल के बाहर दानपेटी रखी जाएगी। इसमें प्राप्त राशि जानकी मंदिर निर्माण कार्य के लिए भेजी जाएगी।

टैग्स