ब्रेकिंग
सिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलान

पटना के फ्रेजर रोड में दो सिटी बसों के बीच जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

पटना के फ्रेजर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास दो सिटी बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। ओवरटेक करने के दौरान हुए इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बिहार न्यूज
मौके पर मची अफरा-तफरी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां दो सिटी बस के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गयी। ओवरटेक के चक्कर में यह घटना घटी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


राजधानी पटना के फ्रेजर रोड इलाके में शनिवार को दो सिटी बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा फ्रेजर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के प्रयास में पीछे से आ रही बस ने आगे चल रही बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे कई यात्री घायल हो गए।


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बस से घायलों को बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा बस चालक की लापरवाही और ओवरटेकिंग के कारण हुआ।


हादसे के बाद कुछ देर के लिए फ्रेजर रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को फिर से सामान्य करा दिया।



टैग्स