ब्रेकिंग
मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक

पटना में विवाहिता की निर्मम हत्या का आरोप: पहले करंट लगाकर किया अधमरा, फिर तार से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

Bihar Crime News: पटना के धनरुआ थाना क्षेत्र से एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर...

पटना में विवाहिता की निर्मम हत्या का आरोप: पहले करंट लगाकर  किया अधमरा, फिर तार से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: राजधानी पटना के धनरुआ थाना क्षेत्र से एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पहले विवाहिता को बिजली का करंट लगाकर अधमरा किया गया और फिर तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


जानकारी के अनुसार, धनरुआ थाना क्षेत्र के गुलरिया बिगहा गांव में रहने वाली 20 वर्षीय पूजा कुमारी का शव रविवार को उसके ससुराल से बरामद हुआ. आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद पति समेत ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए. करीब पांच घंटे बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद धनरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


मृतका के परिजनों का आरोप है कि पूजा की पहले बेरहमी से पिटाई की गई. इसके बाद उसे बिजली का करंट लगाया गया और जब वह अधमरी हो गई तो तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई. शव पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.


घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले बड़ी संख्या में ससुराल पहुंचे. गुस्साए परिजनों ने घर में तोड़फोड़ कर दी और जमकर हंगामा किया. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को शांत कराया.


बताया जा रहा है कि पूजा कुमारी की शादी मार्च 2024 में जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र स्थित नूरपुर धामापुर गांव से गुलरिया बिगहा निवासी रविरंजन कुमार के साथ हुई थी. परिजनों का कहना है कि शादी में अपनी क्षमता के अनुसार बाइक, नकदी और अन्य सामान दिए गए थे, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था. मांग पूरी नहीं होने पर पूजा को प्रताड़ित किया जाता था.


मृतका के चाचा रामध्यान कुमार के बयान पर पति रविरंजन कुमार, ससुर अरविंद कुमार, सास फूलमंती देवी और ननद प्रीति कुमारी के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. परिजनों ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.


धनरुआ थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.