ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Patna News: पटना में डेंगू का प्रकोप बढ़ा, 48 घंटे में 28 नए मामले; कई इलाके हॉटस्पॉट घोषित

Patna News: राजधानी पटना में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को इस वर्ष एक ही दिन में सबसे अधिक 150 डेंगू पीड़ित मिले, जबकि बीते 48 घंटों में कुल 28 मरीजों की पुष्टि हुई है।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Patna News: राजधानी पटना में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को इस वर्ष एक ही दिन में सबसे अधिक 15 डेंगू पीड़ित मिले, जबकि बीते 48 घंटों में कुल 28 मरीजों की पुष्टि हुई है। अगस्त महीने के पहले 20 दिनों में अब तक 86 डेंगू संक्रमित सामने आ चुके हैं, जबकि जनवरी से अब तक कुल 150 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन चुकी है।


सिविल सर्जन कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, डेंगू का सबसे अधिक असर उन्हीं इलाकों में देखा जा रहा है जहां जलजमाव की समस्या अधिक है। इनमें कंकड़बाग, पोस्टल पार्क, योगीपुर, जक्कनपुर, जगनपुरा, पटना सिटी, बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड, पाटलिपुत्र कॉलोनी, दीघा, गोला रोड, रूपसपुर, फुलवारीशरीफ और दानापुर जैसे इलाके प्रमुख रूप से प्रभावित हैं। ये वही मोहल्ले हैं जो पिछले वर्ष भी डेंगू के हॉटस्पॉट बने थे।


पटना के प्रमुख सरकारी और निजी अस्पतालों में डेंगू एवं डेंगू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पीएमसीएच, आईजीआईएमएस, पटना एम्स और एनएमसीएच में डेंगू के मरीज भर्ती हैं। फिलहाल आईजीआईएमएस में चार मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं पारस, मेदांता, रूबन और मेडिवर्सल जैसे निजी अस्पतालों में भी ओपीडी में आने वाले मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए जा रहे हैं।


नगर निगम की ओर से फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव अभियान जारी है। लॉगबुक में दर्ज आमजनों के नंबरों पर रैंडम कॉल कर छिड़काव की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। इसके बावजूद अगर किसी मोहल्ले या घर में छिड़काव नहीं हुआ है, तो लोग नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 155304 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। नगर निगम ने आम नागरिकों से गमलों, कूलर, एसी ट्रे आदि में पानी एकत्रित न होने देने की अपील की है। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे निगम कर्मियों को सहयोग करें और अपने क्षेत्रों में छिड़काव सुनिश्चित करवाएं।


वरिष्ठ चिकित्सकों ने आशंका जताई है कि लगातार हो रही मानसूनी बारिश और जलजमाव के कारण इस बार डेंगू का प्रकोप और अधिक फैल सकता है। पीएमसीएच के मेडिसिन विभाग के प्रो. डॉ. राजन कुमार, एनएमसीएच के डॉ. अजय कुमार सिन्हा और पारस अस्पताल के डॉ. प्रकाश सिन्हा का कहना है कि मच्छरों के प्रजनन के लिए आदर्श स्थिति बनी हुई है, जिससे डेंगू के मामलों में और वृद्धि हो सकती है।