ब्रेकिंग
Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला

ड्यूटी से गायब रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की अब खैर नहीं: तमाम अस्पतालों में लगने जा रहा CCTV कैमरा, कमांड रूम से खुद निशांत करेंगे मॉनिटरिंग

पटना के दरियापुर भट्टी में 1.16 करोड़ रुपये की लागत से बने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में जल्द बहाली, अस्पतालों में कैमरे लगाने और नए ट्रॉमा सेंटर बनाने की

बिहार न्यूज
डॉक्टरों और कर्मचारियों पर रखी जाएगी नजर
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पटना के दरियापुर भट्टी में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (UPHC)का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया। इस मौके पर नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा सहित स्वास्थ्य एवं नगर विकास विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। अस्पताल के उद्घाटन से लोग काफी खुश है। जैसे ही निशांत कुमार ने यूपीएचसी का उद्घाटन किया लोग उनके समर्थन में नारे लगाने लगे। 


1.16 करोड़ रुपये में बने यूपीएचसी का काम 06 नवम्बर 2024 को शुरू हुआ था। जो आज बनकर तैयार हो गया है। आज पूर्णिमा हैं,आज के दिन मंत्री निशांत कुमार ने इस अस्पताल का उद्घाटन किया साथ ही आज के दिन अपना गृह प्रवेश भी किया। यह शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। 


यहां आने वाले मरीजों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन कक्ष बनाया गया है। आवश्यक दवाओं के वितरण के लिए फार्मेसी की व्यवस्था की गयी है। आंखों की जांच के लिए आई लैब और डॉक्टरों के बैठने के लिए कंसल्टेंट कक्ष बनाया गया है।


 यहां टीकाकरण की भी व्यवस्था है। एएनसी (गर्भवती महिलाओं की जांच) की व्यवस्था है। विभिन्न पैथेलॉजिकल जांचों के लिए लैब की यहां व्यवस्था की गयी है। भर्ती मरीजों के इलाज के लिए एक वार्ड बनाया गया है। 


वही डॉक्टरों के लिए दो चिकित्सक कक्ष बनाये गये हैं। मरीजों एवं कर्मचारियों की सुविधा के लिए शौचालय की व्यवस्था है। यह स्वास्थ्य केन्द्र मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित टीकाकरण, रोगों की जांच एवं उपचार, औषधि वितरण एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराकर आमलोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्धेश्य से स्थापित किया गया है। 


इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि हमने नियुक्ति के लिए भी सोचा है। अभी इस पर काम कर रहे हैं। आगे हम स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की बहाली के लिए विज्ञापन निकालेंगे। आज हमने दो बेड के अस्पताल का उद्घाटन किया। यहां सब कुछ ठीक है। डॉक्टर और नर्स है। इस हॉस्पिटल से लोगों की सेवा देने में हम सक्षम हैं। यहां लोगों का बेहतर इलाज संभव होगा। यहां पर 8 डॉक्टरों की तैनाती की गयी है। अभी दो बेड रखा गया है, भविष्य में बेड बढ़ाएंगे।


उन्होंने बताया कि बिहार के पांच जोन में ट्रामा सेन्टर बनाने जा रहे हैं। जो लेवल टू का होगा और लेवल थ्री का 11 ट्रामा सेंटर बनाने जा रहे हैं। हमारी कोशिश है कि हम जो दवाएं दे रहे हैं, वो जनता तक पहुंचे। अस्पताल में सभी तरह की जांच उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। बिहार के तमाम 15000 अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में बहुत जल्द कैमरा लगाने जा रहे है, एक ऐसा सॉफ्टवेयर डेवलप कर रहे हैं, जिसमें सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों का रिकॉर्ड रहेगा। स्वास्थ्य विभाग में एक कमांड रूम बनाया गया है, वही से हम कैमरों के जरिये मॉनिटरिंग करेंगे। कमांड रूम से ही सभी डॉक्टरों और स्टाफ की उपस्थिति और अनुपस्थिति पर नजर रखी जाएगी।    

पटना से सूरज की रिपोर्ट

टैग्स