ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Patna News: पटना में बेकाबू कार ने आधा दर्जन लोगों को रौंदा, हादसे में बुजुर्ग की मौत; दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने

पटना के दानापुर में एक बेकाबू कार ने 6 लोगों को रौंद दिया, जिसमें 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई और 5 लोग घायल हुए। CCTV फुटेज में चालक की लापरवाही साफ दिखी। आरोपी कार लेकर मेरिन ड्राइव की ओर फरार हुआ, पुलिस उसकी पहचान में जुटी है।

Patna News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बेकाबू कार ने सड़क पर चल रहे 6 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 60 वर्षीय चांसी राय की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना गोला रोड स्थित झखड़ी महादेव मंदिर के पास हुई। घटना का दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज सामने आया है।


रॉन्ग साइड से आया कार सवार

वीडियो में दिखता है कि सड़क किनारे तीन युवक खड़े हैं और पास में एक कुत्ता बैठा है। अचानक तेज रफ्तार से आई कार कुत्ते को रौंदते हुए चार लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ जाती है। कुत्ता पहिये के नीचे आने से तड़पता दिखाई देता है।


कार रुकी, फिर दोबारा चढ़ा दिया पहिया

थोड़ी दूर जाकर कार रुकती है। इस दौरान एक युवक कार के आगे वाले पहिए के नीचे फंसा दिखता है। दो युवक ड्राइवर की ओर जाकर बात करने की कोशिश करते हैं, तभी ड्राइवर अचानक कार आगे बढ़ाता है और फंसे युवक को दोबारा कुचल देता है।


भीड़ के रोकने पर भी नहीं रुका

लोग कार को रोकने के लिए सामने खड़े हो जाते हैं। कुछ लोग कार पर मुक्के भी मारते हैं, लेकिन ड्राइवर रुकने के बजाय और तेज गति से गाड़ी बढ़ाते हुए एक और व्यक्ति को कुचल देता है और मेरिन ड्राइव की ओर भाग निकलता है।


पुलिस जांच में जुटी, ड्राइवर फरार

गंभीर रूप से घायल चांसी राय को पहले मिलिट्री अस्पताल और फिर राजा बाजार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दानापुर और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज खंगालकर पता लगाया कि कार मेरिन ड्राइव की ओर गई है। गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान की जा रही है।

देखिए.. बेकाबू कार का वीडियो

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता