ब्रेकिंग
रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति

Bihar News: राजधानी में आग का तांडव: श्रृंगार दुकान धू-धू कर जली, 5 दमकल गाड़ियों ने घंटों बाद पाया काबू

Bihar News: पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब विजय सिंह यादव पथ पर एक श्रृंगार दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास की दुकानों पर भी खतरा...

Bihar News: राजधानी में आग का तांडव: श्रृंगार दुकान धू-धू कर जली, 5 दमकल गाड़ियों ने घंटों बाद पाया काबू
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र स्थित विजय सिंह यादव पथ शुक्रवार सुबह अचानक अफरा-तफरी में बदल गया, जब एक श्रृंगार दुकान में भीषण आग लग गई। सुबह करीब सात बजे स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं उठते देखा, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की दुकानों विशेषकर किराना और ज्वेलर्स दुकानों पर भी खतरा मंडराने लगा।


घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग अपनी-अपनी दुकानें बचाने के लिए दौड़ पड़े। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दुकान बंद थी, तभी अचानक अंदर से धुआं उठना शुरू हुआ। कुछ देर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान के अंदर रखे कॉस्मेटिक्स, सजावटी सामान, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकद राशि जलकर राख हो गए।


दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि दुकान में रखा करीब दस हजार रुपये नकद और लगभग दस लाख रुपये का सामान जल गया। आग की भयावहता देखकर वे खुद भी स्तब्ध रह गए।


स्थानीय लोगों के मुताबिक, अगर दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचतीं तो आग बगल की दुकानों तक फैल सकती थी, जिससे नुकसान और बड़ा हो सकता था। खासतौर पर पास में स्थित ज्वेलर्स दुकान में आग लगती तो हालात और गंभीर हो जाते।


अग्निशमन विभाग के सहायक अधिकारी विजय शंकर यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत रवाना हुई। पांच छोटी-बड़ी दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से आसपास की दुकानों को बचा लिया गया।


घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने बिजली व्यवस्था की जांच और बाजार क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं।