ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

पटना में सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली, शारीरिक परीक्षा के दौरान 4 ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार

पटना में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित परीक्षा में शारीरिक दक्षता टेस्ट के दौरान चार ‘मुन्ना भाई’ को गर्दनीबाग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।

बिहार न्यूज
अब तक 3 दर्जन मुन्नाभाई अरेस्ट
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: सिपाही बहाली से जुड़ी बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां कॉस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान 4 मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही बहाली की प्रक्रिया में धांधली का बड़ा मामला सामने आया है।


शारीरिक दक्षता परीक्षा में सेंधमारी के आरोप में गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने चार “मुन्ना भाई” को गिरफ्तार किया है। अबतक करीब तीन दर्जन से अधिक मुन्ना भाई की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, लिखित परीक्षा पास कराने के नाम पर 50 हजार रुपये लेकर सेटिंग करने की बात सामने आई है।


अरवल के आलोक कुमार पर 50 हजार रुपये लेकर अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा पास कराने का आरोप है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में सारण के राजेश कुमार, दो जगह से फर्जीवाड़े की कोशिश करने वाले लखीसराय का रणवीर कुमार, अपने भाई की जगह परीक्षा देने के आरोप में औरंगाबाद के संजीत को गिरफ्तार किया गया है। सिपाही भर्ती परीक्षा में स्कॉलर बैठाने और एक जगह से अधिक जगह पर खुद एग्जाम देने का भी मामला सामने आया है। 


जांच में खुलासा हुआ है कि कुछ अभ्यर्थी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आए थे। पुलिस को संदेह है कि इसके पीछे संगठित गिरोह सक्रिय है, जो पैसे लेकर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी करा रहे थे। गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जांच तेज कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

पटना से सूरज की रिपोर्ट