ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

पटना : कांग्रेस के बड़े नेता सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश जदयू में शामिल, ललन सिंह ने दिलाई सदस्यता

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश जदयू में शामिल हो गए हैं. आपको बता दें कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह

पटना : कांग्रेस के बड़े नेता सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश जदयू में शामिल, ललन सिंह ने दिलाई सदस्यता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश जदयू में शामिल हो गए हैं. आपको बता दें कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शुभानंद को पार्टी की सदस्यता दिलाई है. पटना के एस के मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है. बताया जा रहा है कि शुभानंद मुकेश के साथ कई कांग्रेसी नेता भी जदयू पार्टी में शामिल हुए हैं. बिहार के सियासी गलियारे में यह बड़ा फेरबदल माना जा रहा है.


आपको बता दें कि कांग्रेस दिग्गज रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश के साथ ही भभुआ से कांग्रेस के प्रत्‍याशी रहे शंभू सिंह पटेल भी आज जदयू में शामिल हो गए. हाल ही में सदानंद सिंह का निधन हुआ है. उनके बेटे के जदयू में जाने के कयास पहले से लगाए जा रहे थे. दरअसल पिता सदानंद सिंह की बीमारी के वक्‍त ही उनके बेटे और समर्थकों ने कांग्रेस नेतृत्‍व के व्‍यवहार पर नाराजगी जताई थी.


वहीं  जदयू में शामिल होने के बाद शुभानंद मुकेश ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की है. इस अवसर पर जदयू के कई दिग्गज नेता मौजूद थें.


पटना : कांग्रेस के बड़े नेता सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश जदयू में शामिल, ललन सिंह ने दिलाई सदस्यता