ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना: कोचिंग जाने के दौरान ड्राइवर पर आया लड़की का दिल, फ़िर हुआ कुछ ऐसा कि परिजनों के भी उड़ गए होश

PATNA: राजधानी पटना में एक नाबालिग लड़की को बस के ड्राइवर से प्यार हो गया। लड़की और ड्राइवर दोनों पटना के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि लड़की सिटी बस से कोचिंग जाती थी। इसी दौर

पटना: कोचिंग जाने के दौरान ड्राइवर पर आया लड़की का दिल, फ़िर हुआ कुछ ऐसा कि परिजनों के भी उड़ गए होश
First Bihar
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में एक नाबालिग लड़की को बस के ड्राइवर से प्यार हो गया। लड़की और ड्राइवर दोनों पटना के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि लड़की सिटी बस से कोचिंग जाती थी। इसी दौरान उसका दिल ड्राइवर पर आ गया। इसकी भनक जब लड़की के घरवालों को लगी तो उसे कोचिंग भेजना बंद कर दिया। एक दिन मौका पाकर लड़की ड्राइवर के साथ फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई पता न चला तो लड़की के परिजनों ने कोतवाली थाने में ड्राइवर पर लड़की को किडनैप कराने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। 


आवेदन मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई और लड़की की खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान लड़के के घरवालों पर दबाव बनाते हुए पुलिस ने मंगलवार को लड़की को बरामद कर लिया। लेकिन लड़की ने जो पुलिस को बताया यह सुनकर सिर्फ पुलिस ही नहीं बल्कि लड़की के परिजन भी चौंक गए। लड़की का कहना था कि उसने ड्राइवर से शादी कर ली है और अब वह उसी के साथ रहना चाहती है। उसने सफाई देते हुए यह भी कहा कि उसे अगवा नहीं किया गया है बल्कि वह अपनी मर्जी से लड़के के साथ गई है। 


वहीं, लड़की के परिजनों ने कहा कि ये अभी नाबालिग है, इसे सही गलत की समझ नहीं है। हालांकि लड़की ड्राइवर के साथ ही रहने की जिद कर रही थी। इसको लेकर लड़की और लड़के पक्ष के लोगों ने थाने में घन्टों हाई वोल्टेज ड्रामा किया। लड़की और लड़के को समझाने बुझाने की काफी कोशिश की गई।

टैग्स