ब्रेकिंग
पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिसपोखर में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत से गांव में मातमपटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिसपोखर में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत से गांव में मातम

पटना में बदला CM आवास का नाम, 1 अणे मार्ग अब ‘लोक सेवक आवास’

पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग का नाम बदलकर ‘लोक सेवक आवास’ कर दिया गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय ने आधिकारिक आदेश जारी किया है।

बिहार न्यूज
PM मोदी की राह पर सम्राट चौधरी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जो मुख्यमंत्री आवास से जुड़ी है। बता दें कि अब एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास का नाम बदल दिया गया है।


 मुख्यमंत्री आवास अब लोक सेवक आवास के नाम से जाना जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गयी है। यह बताया गया कि 1 अणे मार्ग, पटना (मुख्यमंत्री आवास) अब 'लोक सेवक आवास' के रूप में जाना जायेगा


 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री आवास के रूप में कर्णांकित आवास संख्या 1 अणे मार्ग, पटना आवंटित किया गया है। आवास संख्या 1 अण्णे मार्ग, पटना (मुख्यमंत्री आवास) को सभी आधिकारिक उ‌द्देश्यों के लिये तत्काल प्रभाव से 'लोक सेवक आवास', अण्णे मार्ग, पटना के रूप में नामित किया गया है।


बता दें कि इससे पहले राजभवन का भी नाम बदल दिया गया था। बिहार के राजभवन को अब बिहार लोक भवन के नाम से जाना जाता है। राजभवन के नाम को बदले जाने को लेकर बिहार के राज्यपाल के प्रधान सचिव रहे निवर्तमान रॉबर्ट एल चोंग्थू के हस्ताक्षर से 01 दिसंबर 2025 को अधिसूचना जारी की गयी थी। जिसके बाद से आधिकारिक तौर पर बिहार के राजभवन को हर जगह 'बिहार लोक भवन' के तौर पर प्रयोग में लाया जाने लगा। अब मुख्यमंत्री आवास का नाम भी बदल दिया गया है, अब सीएम हाउस लोक सेवक आवास के रूप में जाना जाएगा।

पटना में बदला CM आवास का नाम, 1 अणे मार्ग अब ‘लोक सेवक आवास’