ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, एक महीने में तीसरी बार आया ई-मेल

पटना सिविल कोर्ट को एक महीने में तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल में सायनाइड गैस से भरे 14 बम होने का दावा किया गया है। धमकी के बाद कोर्ट परिसर खाली कराया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई।

बिहार न्यूज
बेगूसराय और खगड़िया सिविल कोर्ट को भी धमकी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:बिहार में एक साथ तीन जिलों के सिविल कोर्ट को असामाजिक तत्वों ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। पटना सिविल को एक महीने में तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। इस बार भी धमकीभरा ई-मेल भेजा गया है। जिससे पटना सिविल कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। वही बेगूसराय और खगड़िया सिविल कोर्ट को भी धमकीभरा ई-मेल आया है। जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। 


पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की जो धमकी दी गयी है। उसमें यह दावा किया गया है कि पटना सिविल कोर्ट परिसर और जज साहब के चैंबर में सायनाइड गैस से भरा 14 बम रखा गया है। जो सोमवार 9 मार्च को दोपहर एक बजे से पहले फट जाएगा। मेल में कोर्ट परिसर को खाली कराने की धमकी दी गयी है। बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। कोर्ट परिसर में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। कोर्ट परिसर के भीतर चेहरे पर मास्क लगाकर जाने पर रोक लगाई गयी है। 


एक-एक गाड़ियों और लोगों की जांच की जा रही है। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई बार इस तरह की धमकी मिल चुकी है। पहले आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली थी इस बार सायनाइड गैस से भरे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस महीने यह तीसरी बार धमकी पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने के लिए मिली है। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। धमकी मिलने के बाद पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने पूरे कोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 


 वही खगड़िया व्यवहार न्यायालय परिसर में बम होने की सूचना ई-मेल के माध्यम से सोमवार को आया है। यह मेल व्यवहार न्यायालय के एक  सीनियर अधिकारी को आया है। जिसके बाद से हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली करा दिया। बम निरोधक दस्ता बम की तलाश में जुट गई है लेकिन अब तक कोर्ट परिसर में कुछ भी नहीं मिला है।


 मौके पर पहुंचे सदर SDPO मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि कोर्ट परिसर में संदिग्ध वस्तु है।जिसके बाद बम निरोधक दस्ता को बुलाकर जांच पड़ताल की जा रही है।वहीं खगड़िया कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता ने कहा कि कोर्ट के बड़े पद पर बैठे एक  व्यक्ति को उनके ई मेल आईडी पर एक मेल आया है।जिसमें कोर्टजा  परिसर में बम होने की बात कही गई है। एहतियातन कदम उठाए उठाए जा रहे हैं, ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी ना हो।