ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में तांत्रिक हत्याकांड का खुलासा, मां की मौत से गुस्साए नाबालिग ने रची थी साजिश

पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र में तांत्रिक शत्रुध्न पासवान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मां की मौत से गुस्साए नाबालिग ने पिता, भाई और दोस्त की मदद से पूरी साजिश रचकर तांत्रिक को गोली मार दी थी। पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है

बिहार
दो दिन में हत्या का खुलासा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना पुलिस ने दो दिन पहले हुए तांत्रिक शत्रुध्न पासवान हत्याकांड का उद्भेदन किया है। दोस्त,पिता और भाई के साथ मिलकर षडयंत्र कर एक नाबालिक ने घटना को अंजाम दिया था। कुछ दिन पहले नाबालिग बच्चे की मां की मौत हो गयी थी, तब उसे यह लगा कि जादू-टोना करने का काम करने वाले शत्रुध्न पासवान के चलते ही उसकी मां की मौत हुई है। इसी बात को लेकर उसने पूरी प्लानिंग के तहत 50 साल के शत्रुध्न पासवान को दो गोली मारकर हत्या कर दी थी। 


पुलिस ने आरोपी नाबालिक बच्चे को पकड़ा है। जबकि उसके पिता और भाई जेल में बंद है। इसने घर के सामने ही 8 दिसंबर 2025 को खाजेकलां थाना क्षेत्र के दिवान मुहल्ला स्थित नौजर कटरा वार्ड 59 में गोली मारकर एक तांत्रिक शत्रुघ्न पासवान की गोली मारकर हत्या करवाई थी। 50 वर्षीय शत्रुधन पासवान, पिता स्व. जंग बहादुर पासवान की उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।जिसके बाद जांच टीम का गठन किया गया था काफी कम समय में मामले का उद्भेदन किया गया। 


पुलिस ने बताया कि आरोपी बालक आपराधिक फैमिल से ताल्लुक रखता है। बालक पहले बाल सुधार गृह में गया था। अपने पिता और जेल में बंद भाई के साथ षडयंत्र करके हत्या की साजिश रची जिसमे उसने अपने नाबालिग दोस्त को शामिल कराया। पिस्टल मुहैया कराने वाला बालक बाल सुधार गृह में बंद है। दो अन्य व्यक्तियो ने घटनास्थल से आरोपी को भगाने का प्रयास किया उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले में खाजेकलां थाना कांड संख्या 520/25, दिनांक 09.12.2025 दर्ज किया गया, जिसमें धारा 103(1)/61(2)(A)/3(5) BNS, SC/ST Act की धारा 3(1)(r)(s), 3(2)(va) तथा 27 आर्म्स एक्ट के तहत 


पांचों आरोपियो की पहचान मनोहर राय, श्याम कुमार, 2 नाबालिग बालक के रूप में हुई है। इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मुख्य आरोपी (किशोर) को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने प्राथमिकी में नामजद विधि-विरुद्ध बालक से पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक लोडेड पिस्टल बरामद किया। पुलिस ने पिस्टल – 01, मैग्जीन – 01, जिंदा गोली – 02 बरामद किया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।