ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना में कुरकुरे की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 10 लाख का कुरकुरे और सामान जलकर राख

PATNA : राजधानी के पटना सिटी स्थित कुरकुरे की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग लगी की इस घटना में लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. 10 लाख रुपये के कुरकुरे और अन्य सामान पूरी

पटना में कुरकुरे की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 10 लाख का कुरकुरे और सामान जलकर राख
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी के पटना सिटी स्थित कुरकुरे की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग लगी की इस घटना में लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. 10 लाख रुपये के कुरकुरे और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की 8 बड़ी और छोटी गाड़ियां पहुंची, जिसकी मदद से आग पर काबू पाया गया.


घटना पटना सिटी के साहिब ओवर ब्रिज पुल की है. यहां पुल के पास कुरकुरे की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई.फैक्ट्री में रखे ज्वलन शील पदार्थ के कारण आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आग पूरी तरह फैक्ट्री में फैल गई. सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे लोगों ने देखा कि फैक्ट्री में आग लगी हुई है.


राहगीरों ने फौरन इसकी सूचना संबंधित पुलिस थाने और फायर ब्रिगेड को दी. घटना की जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड की आठ बड़ी और छोटी गाड़ियां पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस आगलगी की घटना में फैक्ट्री पूरी तरह जलकर राख हो गया. आगलगी का कारण हाइटेंसन तार से निकली चिंगारी को बताया जा रहा है. 


कुरकुरे फैक्ट्री के मालिक जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस आगलगी में दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है. फायर ब्रिगेड के कर्मी अजय कुमार ने बताया कि कुरकुरे फैक्ट्री में आग लगी थी. आग पूरी तरह फैक्ट्री में फैल गई थी. फैक्ट्री में लगी आग पास के एक गैराज तक पहुंच गई थी. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता