ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

पटना : बिना नोटिस दिए यूनानी चिकित्सा संस्थान में कर्मचारियों को हटाया, जमकर हुआ बवाल

PATNA CITY : पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र स्थित क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान में कर्मचारियों के द्वारा रजिस्ट्रेशन काउंटर बाधित किए जाने के कारण संस्थान में अफरा-तफरी मच गई. दरअसल संविदा

पटना : बिना नोटिस दिए यूनानी चिकित्सा संस्थान में कर्मचारियों को हटाया, जमकर हुआ बवाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA CITY : पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र स्थित क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान में कर्मचारियों के द्वारा रजिस्ट्रेशन काउंटर बाधित किए जाने के कारण संस्थान में अफरा-तफरी मच गई. दरअसल संविदा और दैनिक वेतन भोगी  के रूप में काम करने वाले कर्मचारियों को बिना कारण बताए उन्हें संस्थान से हटा कर उनके जगह दूसरे कर्मचारी को रखने की साजिस की गई. इसका विरोध करने पर संस्थान के कर्मचारी और दैनिक भोगी कर्मचारियों के बीच मार पीट हुई. 


वही इस घटना की पूरी वारदात संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. संस्थान में हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने हस्तक्षेप कर आक्रोशित कर्मचारियों को शांत कराया. साथ ही रजिस्ट्रेशन काउंटर को खोलवाया और काउंटर की सामान्य स्थिति से शुरू कि गई. संविदा कर्मचारियों का कहना था कि अभी तक उन्हें पूरा वेतन. का भुगतान नहीं कराया गया है और उपनिदेशक साजिश के तहत सभी संविदा कर्मचारियों को हटाकर दूसरे को बहाल कराने की चाल चली जा रही हैं.


इस पूरी घटना की जानकारी मिलने के बाद उपनिदेशक डॉ इश्तियाक आलम संस्थान पहुंचे और पीड़ित कर्मचारियों से बात की. वही उप निदेशक का कहना था कि उनके यहां 9 कर्मचारी संविदा व दैनिक वेतन भोगी के रूप में काम कर रहे हैं इन लोगों का अवधि समाप्त हो गई है. वेतन के लिए दिल्ली का प्रधान कार्यालय भेजा गया है जब तक स्वीकृति होकर नहीं आ जाता है. तक तक वेतन भुगतान करना संभव नहीं है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता