ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना : बिहार विधान परिषद पहुँचे हरियाणा के विधानसभा उपाध्यक्ष, ऑनलाइन सदन की कार्यवाही की ली जानकारी

बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां हरियाणा के विधानसभा उपाध्यक्ष बिहार विधान परिषद पहुँचे हैं. बताया जा रहा है कि बिहार विधान परिषद के बारे में जानने के लिए हरियाणा विधानसभा की 11 उच्चस्तरीय समि

पटना : बिहार विधान परिषद पहुँचे हरियाणा के विधानसभा उपाध्यक्ष, ऑनलाइन सदन की कार्यवाही की ली जानकारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां हरियाणा के विधानसभा उपाध्यक्ष बिहार विधान परिषद पहुँचे हैं. बताया जा रहा है कि बिहार विधान परिषद के बारे में जानने के लिए हरियाणा विधानसभा की 11 उच्चस्तरीय समिति के सदस्य पहुंचे हैं. हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा के नेतृत्व में यह टीम पहुंची है. 


आपको बता दें कि बिहार विधान परिषद में शुरू हुए ऑनलाइन सदन की कार्यवाही के बारे में जानकारी लेने के लिए हरियाणा विधानसभा की यह टीम पहुंची है. हरियाणा विधानसभा में भी इसी तरह ऑनलाइन ई विधान सेवा शुरू करने को लेकर तमाम चीजों को जांनने और समझने के लिए हरियाणा विधानसभा की 11 उच्चस्तरीय समिति के सदस्य वहां के विधानसभा उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा के नेतृत्व में पहुंचे हैं.


बताया जा रहा है कि बजट सत्र तक हरियाणा विधानसभा में भी ई विधान सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है. इसको लेकर बिहार विधान परिषद में ई विधान के कार्यो की जानकारी ली गई है. आपको बता दें कि बिहार विधान परिषद देश का पहला ऐसा सदन बनगया है जहां सदन की कार्यवाही डिजिटल तरीके से की जाएगी.

टैग्स