ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Patna News: पटना में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी रेड, जिला प्रशासन और खनन विभाग की टीम ने देर रात की छापेमारी; CCA के तहत कार्रवाई के निर्देश

Patna News: पटना जिलाधिकारी के निर्देश पर बेऊर थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ देर रात छापेमारी की गई। कार्रवाई में 9 ट्रैक्टर जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार और 10.5 लाख रुपये का दंड अधिरोपित किया गया।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: बिहार में अवैध बालू खनन के खिलाफ सरकार की सख्ती का असर दिखने लगा है। राज्य के विभिन्न जिलों में बालू खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राजधानी पटना में जिला प्रशासन की टीम ने देर रात बड़ी छापेमारी की। छापेमारी के कारण अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, पटना डीएम त्यागराजन एस.एम के निर्देश पर 11 दिसंबर 2025 की रात 11 बजे से बेऊर थाना क्षेत्र में अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर, एसडीपीओ फुलवारी, जिला खनन पदाधिकारी पटना, सभी खान निरीक्षक तथा बेऊर थानाध्यक्ष शामिल थे।


जांच के दौरान बेऊर थाना क्षेत्र के 70 फीट रोड और बेऊर मोड़ के पास बालू लदे ट्रैक्टरों की जांच की गई। यहां सड़क किनारे बालू मंडी बनाकर अवैध रूप से बालू की बिक्री होती पाई गई। कार्रवाई के क्रम में मंडी में खड़े सभी 9 ट्रैक्टरों को ट्रॉली सहित जब्त कर लिया गया और संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ बेऊर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।


इसके अलावा, अवैध गतिविधि में शामिल एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार भी किया गया। जब्त किए गए 9 ट्रैक्टरों पर बिहार खनिज (रियायत, अवैध खनन निवारण, परिवहन एवं भंडारण) नियमावली 2019, संशोधित 2024 के तहत कुल 10.5 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।


पटना के जिलाधिकारी ने त्यागराजन एस.एम स्पष्ट कहा कि अवैध खनन में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों पर अपराध नियंत्रण अधिनियम (CCA) के तहत भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन और खनन विभाग के इस एक्शन के बाद अवैध बालू माफिया में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता