ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

Patna News: पटना में आभूषण कारोबारियों के परिसरों पर छापा, करोड़ों की संपत्ति जब्त

Patna News: Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के बाकरगंज में वाणिज्य-कर विभाग की अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सर्राफा कारोबार से जुड़े तीन व्यापारियों के व्यावसायिक परिसरों पर छापा मारा.

Patna News
पटना न्यूज
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के बाकरगंज में वाणिज्य-कर विभाग की अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सर्राफा कारोबार से जुड़े तीन व्यापारियों के व्यावसायिक परिसरों पर छापा मारा। इस छापेमारी में करीब 70 किलो सोना और 5500 किलो चांदी बरामद की गई है। यह कार्रवाई बेहिसाब लेन-देन और कर चोरी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद की गई। 


विभाग की टीम ने बताया कि यह छापेमारी गुरुवार को की गई है, जो शुक्रवार को भी जारी रहेगी। जांच टीम ने जब जब्त की गई धातुओं से संबंधित खरीद बिल और अन्य वैध दस्तावेज की मांग की, तो तीनों कारोबारियों ने हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने दस्तावेज देने में असमर्थता जताई। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार, तीनों कारोबारियों ने स्वेच्छा से ₹90 लाख रुपये की रकम टैक्स के रूप में जमा कर दी है, जिससे कर चोरी की पुष्टि और भी मजबूत हो गई है।


विभाग के विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि बाकरगंज क्षेत्र में लंबे समय से बिना वैध बिल और जीएसटी भुगतान के सोना-चांदी की भारी मात्रा में खरीद-बिक्री की जा रही थी। इस सूचना को सत्यापित करने के लिए विभाग की विशेष अन्वेषण शाखा ने व्यापक आंकड़े और डिजिटल साक्ष्य इकट्ठा किए। इन साक्ष्यों के आधार पर ही गुरुवार को कार्रवाई की गई।


छापेमारी के दौरान जिन व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, उनके व्यावसायिक परिसरों को सील कर दिया गया है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, निरीक्षण अभी जारी है और आगे की पूछताछ और दस्तावेजी जांच की प्रक्रिया चल रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं। विभाग यह भी जांच कर रहा है कि क्या यह एक संगठित कर चोरी गिरोह का हिस्सा है। यदि हां, तो इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों और सप्लायर्स की पहचान कर उन्हें भी कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा।