ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना में निर्माणाधीन अपार्टमेंट के बेसमेंट में मिला बुजुर्ग का शव, करंट लगने से मौत की आशंका

पटना के चित्रगुप्त नगर में निर्माणाधीन अपार्टमेंट के बेसमेंट से 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद किया गया है। करंट से मौत की आशंका जतायी जा रही है। FSL और पुलिस की टीम जांच में जुटी है। मृतक 29 जुलाई से लापता थे।

Bihar
अपार्टमेंट से बुर्जुग की मिली लाश
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के चित्रगुप्त थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट के बेसमेंट में पानी के भीतर से एक बुजुर्ग का शव तैरता हुआ पाया गया। मृतक की पहचान 75 वर्षीय भोलाराम के रूप में हुई है, जो नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के निवासी थे। वह बीते 29 जुलाई से लापता थे।


मिली जानकारी के अनुसार, भोलाराम उसी अपार्टमेंट में बतौर मुंशी कार्यरत थे। गुरुवार को निर्माण स्थल के कर्मियों ने बेसमेंट में शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चित्रगुप्त थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी पहुंच चुकी है और साक्ष्य जुटाने में लगी है। प्रथम दृष्टया यह मामला करंट लगने से हुई मौत का प्रतीत होता है, लेकिन सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।


स्थानीय लोगों का कहना है कि अपार्टमेंट के बेसमेंट में पानी भरा हुआ था और वहीं पर बिजली की असुरक्षित वायरिंग भी मौजूद थी, जिससे करंट की संभावना जताई जा रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।  पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लापता होने के बाद भोलाराम की खोजबीन किस स्तर तक की गई थी और अपार्टमेंट प्रबंधन की ओर से कोई लापरवाही तो नहीं हुई ,जांच जारी है.

पटना से सूरज की रिपोर्ट


टैग्स