ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

Patna news: पटना में अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू, डीएम ने सख्त कार्रवाई का दिया निर्देश

Patna news: पटना में 1 दिसंबर से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू, जिला प्रशासन और पुलिस की 9 टीमों ने शहर के मुख्य सड़कों, फुटपाथ, सर्विस रोड और अस्पतालों के आसपास अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

Patna news
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna news: पटना शहर में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन ने आज यानी 1 दिसंबर से विशेष अभियान शुरू किया है। इसके लिए प्रशासन और पुलिस ने 9 टीमें बनाई हैं। यह अभियान पटना नगर निगम के 6 अंचलों के साथ दानापुर, फुलवारीशरीफ और खगौल में भी चलेगा।


डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी एसडीओ, एसडीपीओ और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अतिक्रमण में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, दोबारा अतिक्रमण करने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।


अभियान के तहत गांधी मैदान, डाकबंगला चौराहा, पटना जंक्शन, बोरिंग रोड, कंकड़बाग, राजापुर पुल, अशोक राजपथ, अटल पथ, जेपी गंगा पथ, राजा बाजार, सगुना मोड़ समेत सभी प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। प्रशासन ने फुटपाथ, सर्विस रोड, अस्पतालों के आसपास अवैध ढांचे और अवैध पार्किंग पर भी विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है।


अभियान में मजिस्ट्रेट, पुलिस बल, महिला सुरक्षा बल, नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी, सफाई निरीक्षक, कर्मी और वीडियोग्राफर शामिल हैं। अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी और हटाने से पहले माइकिंग भी की जाएगी। अस्थायी अतिक्रमण पर 5 हजार और स्थायी अतिक्रमण पर 20 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।


डीएम ने यह भी कहा कि जहां-जहां अतिक्रमण हटाया जाएगा, वहां फॉलोअप टीम नियमित निगरानी करेगी ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो। थानाध्यक्षों को अतिक्रमण हटाने की गतिविधियों को स्टेशन डायरी में दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा अवैध पार्किंग, अवैध वेंडिंग और सड़क किनारे व्यवसायिक गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता