ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना : अनियंत्रित कार ने 6 लोगों को कुचला, दो की मौत

PATNA : राजधानी पटना के दीघा एलिवेटेड रोड पर एक तेज रफ्तार कार सवार ने 6 लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. वहीं, लड़की समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी ह

पटना : अनियंत्रित कार ने 6 लोगों को कुचला, दो की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के दीघा एलिवेटेड रोड पर एक तेज रफ्तार कार सवार ने 6 लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. वहीं, लड़की समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिनका इलाज एम्स में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात फुलवारी से पांच युवक व एक लड़की बाइक से दीघा-एम्स एलिवेटेड (गंगा पाथ- वे) पर घूमने आये थे. रूपसपुर थाना क्षेत्र स्थित पुल पर बाइक लगा पैदल सभी घूम रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार सभी को रौंदते पुल पर पलट गई. इसमें दो युवक सीधे पुल से नीचे जा गिरे. कार सवार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिसका इलाज भी निजी अस्पताल में चल रहा है.


मृतक की पहचान फुलवारीशरीफ के खलीलपुर निवासी 22 वर्षीय फिरदौस और 22 वर्षीय फाज के रूप में हुई है. वहीं, घायलों में सुल्तानगंज का आशुतोष, फुलवारी के खलीलपुर निवासी 22 वर्षीय आजाद उर्फ आजम और फुलवारी के फेडरल कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय हैदर शामिल है. वहीं इसके अलावा एक युवती भी गंभीर रूप से जख्मी है, जिसका नाम पता देर रात तक नहीं चल सका.


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ट्रैफिक थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां हालत नाजुक है. टीओपी प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि परिवार वालों को मौत की सूचना दी गयी है. वहीं, मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

टैग्स