ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलब

पटना एयरपोर्ट पर प्लेन से टकराया पक्षी, विमान में आई खराबी

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. पटना एयरपोर्ट पर एक पक्षी प्लेन से टकरा गया है. जिसके कारण विमान में खराबी आ गई है. फिलहाल फ्लाइट को रोक दिया गया है.

पटना एयरपोर्ट पर प्लेन से टकराया पक्षी, विमान में आई खराबी
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. पटना एयरपोर्ट पर एक पक्षी प्लेन से टकरा गया है. जिसके कारण विमान में खराबी आ गई है. फिलहाल फ्लाइट को रोक दिया गया है. सभी यात्री सुरक्षित बताये रहे हैं. 


पटना एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु से पटना आई विस्तारा की फ्लाइट UK-718 पक्षी से टकरा गई है. विमान के लैंडिंग के दौरान यह घटना हुई है. उससे टकरा जाने पर उड़ान रोक दी गई. एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं.


इस घटना के बाद विस्तारा की फ्लाइट UK-718 को रनवे पर खड़ा कर दिया गया है. सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया है. फ्लाइट में खराबी की बात सामने आ रही है, टीम उसे ठीक करने में जुटी हुई है.


आपको बता दें कि लैंडिंग की दौरान विमान की गति काफी तेज होती है. इस दौरान सामान्य वजन के पक्षी के टकराने के बावजूद पक्षी के संवेग में तेजी से बदलाव होता है.  इससे पक्षी और विमान का परस्पर बल बढ़ जाता है. इससे विमान को क्षति पहुंचती है और कई बार यह दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है.


पटना एयरपोर्ट पर बर्ड चेंजर की तैनाती की गई है. पटाखे और अन्य माध्यमों से पक्षियों को दूर किया जाता है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता