ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

पटना एयरपोर्ट पर हंगामा, नाराज लोजपा समर्थकों ने सुशील मोदी और पप्पू यादव के काफिले को रोका

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर पटना एयरपोर्ट से सामने आ रही है. नाराज लोजपा समर्थकों ने पटना एयरपोर्ट पर हंगामा किया है. एलजेपी समर्थकों ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी और जन अधिकार पा

पटना एयरपोर्ट पर हंगामा, नाराज लोजपा समर्थकों ने सुशील मोदी और पप्पू यादव के काफिले को रोका
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक़्त एक बड़ी खबर पटना एयरपोर्ट से सामने आ रही है. नाराज लोजपा समर्थकों ने पटना एयरपोर्ट पर हंगामा किया है. एलजेपी समर्थकों ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी और जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव के काफिले को रोका है. लोजपा समर्थक काफी गहंगामा कर रहे हैं. 




पटना एयरपोर्ट पर थोड़ी ही देर में दिवंगत नेता रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर लाया जा रहा है. उनके बेटे चिराग पासवान अपने पिता रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर लेकर पटना एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं. उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पटना एयरपोर्ट पर काफी भीड़ जमा हो गई है. कई नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पटना एयरपोर्ट पर पहुंच रहे हैं. 




वैशाली से लोजपा की सांसद वीणा देवी को भी एलजेपी के समर्थकों ने पटना एयरपोर्ट पर रोका है. सुशील मोदी और पप्पू यादव के काफिले के साथ-साथ इसकी भी गाड़ी को एयरपोर्ट के पास रोका गया है. सुरक्षाबल लोजपा समर्थकों को हटाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. 


बताया जा रहा है कि रामविलास पासवान के दामाद अनिल साधु ने हंगामा किया है. उनके साथ कुछ समर्थक भी हैं. दरअसल उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने एयरपोर्ट के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी है. वह अपनी पत्नी आशा देवी के साथ एयरपोर्ट पहुंचे हैं. रामविलास पासवान के दामाद अनिल साधु का कहना है कि क्या उनकी बेटी को भी अपने दिवंगत पिता से मिलने नहीं दिया जायेगा.